फैक्ट्री में चोरी करने वाला गिरफ्तार , चोरी का माल बरामद

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फैक्टरियों में चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को धर दबोचा. उनके पास से चोरी के सामान बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात सूरजपुर के एसएचओ मुनीष प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चल रहा था . मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर अपराधी, जिसने कुछ दिन पहले जीके कम्पनी में कॉपर के बंडल चोरी किए थे, वह चोरी के माल को बेंचने जा रहा है. चोरी की घटना में शामिल गाड़ी भी साथ में है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने तुरंत चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र ऋषिपाल के नेतृत्व में टीम गठित कर अपाधियों को पकड़ने के लिए रवाना कर दिया। मुखबिर के बताए स्थान लोटस पार्क पर पहुंच गए, पुलिस की टीम पकड़े का प्रयास किया तो पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश मुन्ना पुत्र शरीफ निवासी खिवाई थाना सरुरपुर मेरठ है। इसी के साथ उसके साथी आरिफ पुत्र तय्येब निवासी खिवाई थाना सरुरपुर मेरठ, भूरे पुत्र साबिर निवासी कलछीना, भोजपुर जिला गाजियाबाद साथ में अलीहसन और असिफ पुत्र नजाकत निवासी गाजियाबद फरार हो गये। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और चोरी के चार कॉपर बण्डल और एक गाड़ी बरामद किया गया है।

यह भी देखे:-

घरेलू नौकरानी जेवरात लेकर फुर्र
बदमाशों ने लिफ्ट देकर इंजीनीयर से की लूट, घर में घुसकर बुजुर्ग से गहने लुटे
कन्हैया लाल की हत्या की आंच नोएडा तक पहुंची, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियों पर लाइक कर आपत्तिजन...
बंद घरों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज
रेजिडेंट से मारपीट करने का आरोपी बाउंसर गिरफ्तार
गैंग रेप के आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही , डीएम ने लगाया गैंगस्टर, संपत्ति की जाएगी सीज
बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चोरी के गहने व सामान के साथ तीन गिरफ्तार
बृजवासी पुरम कॉलोनी में लाखों की चोरी, जेवरात और स्मार्ट टीवी सहित सामान गायब
बिना अनुमति के चल रहा था मेला, मुकदमा दर्ज
पराली जलाना किसान को पड़ा भारी , भेजा गया जेल
कासना पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर वाहन लूटेरे , लूट की बाइक व मोबाईल बरामद
हॉस्टल में छात्रों के बीच मारपीट का एक माह पुराना वीडियो वायरल, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, 7 छात्र...
अवैध शराब के साथ  विदेशी नागरिक गिरफ्तार 
महिलाओं का कपड़ा पहनकर बेचते थे डोडा, बीटा 1 पुलिस ने दबोचा
चोरी की बाइक और अवैध चाकू के साथ दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कई मामलों में वांछित