गौतमबुद्ध नगर जिले के इन 7 गुंडों पर लगा गैंगस्टर, दो जिला बदर

ग्रेटर नोएडा। जनपद में अपराध नियंत्रण करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के द्वारा निरंतर रूप से व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत विभिन्न क्षत्रों मे अपराध करने वाले अपराधियों पर गेंगस्टर, गुण्डा एक्ट तथा अन्य कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डूब क्षेत्र में अवैध आवासीय काॅलोनी काटकर भोली भाॅली जनता को बेचने वाले जनपद के 07 गुण्डों पर गेंगस्टर लगाया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर कान्हा वत्स, यशु वत्स पुत्र अरविन्द वत्स, अरविन्द वत्स पुत्र राजीव वत्स, बबीता वत्स पत्नी अरविन्द वत्स निवासी प्लाॅट नं0 8 ग्राम शाहबेरी हाल निवासी फ्लेट नं0 टाॅवर-सी 1030, एवेन्यू चतुर्थ गौर सिटी प्रथम थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर, रामविलास पुत्र रामलाल निवासी ग्राम सोरखा नोएडा, सुरेश कुमार पुत्र श्रीचन्द शर्मा निवासी गिझौड़ नोएडा, जितेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र शिवकुमार शर्मा निवासी सैक्टर 8 नौएडा जिला गौतमबुद्धनगर पर गैंगस्टर लगाया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में बताया कि जनपद में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध निरंतर रूप से कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। अतः भविष्य में यह कार्यवाही प्रस्तावित रहेगी और जो माफिया अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं उन पर गुंडा एक्ट एवम गैंगस्टर तथा जिला बदर करने की कार्यवाही करने के साथ-साथ अन्य सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

2 और गुण्डों को 6 माह के लिए किया गया जिला बदर

ग्रेटर नोएडा। जनपद में अपराध नियंत्रण करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट बी0एन0 सिंह एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा निरंतर रूप से व्यापक स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी श्रंखला में जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा जनपद के 02 और गुंडों को छः माह के लिए जिला बदर किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट गौतमबुद्धनगर बीएन सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुस्तकीम पुत्र नफीस निवासी जलीलपुर थाना जहाॅगीराबाद हाल पता सतीश अवाना का मकान नेहा रेस्टोरेन्ट के पास हरौला सैक्टर 5 नोएडा थाना सैक्टर 20 नौएडा, टीटू उर्फ बीटू पुत्र शाहमल निवासी बहलोलपुर थाना फेस 3 नौएडा जिला गौतमबुद्धनगर को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। ज्ञातव्य हो कि सम्बन्धित अपराधियों पर जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में गुण्डा एक्ट का मुकद्मा संचालित है, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा यह कार्यवाही सुनिश्चित की गयी है। जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में बताया कि जनपद में अपराधियों के विरूद्ध निरंतर रूप से कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। अतः भविष्य में यह कार्रवाई प्रस्तावित रहेगी और जो आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं उन पर गुंडा एक्ट एवम गैंगस्टर तथा जिला बदर करने की कार्यवाही करने के साथ-साथ अन्य सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी देखे:-

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली उड़ान की सफल लैंडिंग, 23 साल का सपना हुआ साकार
विश्व वेटलैंड दिवस पर बोले मंत्री जयप्रकाश सिंह, पर्वावारण संरक्षण जरूरी
कानूनी जागरूकता के लिए निकाली कार रैली
ग्राम मकौड़ा में पंचायत का आयोजन, ग्रामीण करेंगे प्रशासन के निर्णय का विरोध
Aditya L1 Video: अब आदित्य-L1 ने सेल्फी लेकर भारत को भेंजी, ऐसी दिखती है पृथ्वी
ग्रेटर नोएडा में जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल वॉलीबॉल और बास्केटबॉल टूर्नामेंट का समापन,...
बारिश से धान की फसल बर्बाद,की मुवावजे की मांग।
ब्रजपाल राठी बने चौथी बार सपा जिला उपाध्यक्ष 
बाइक बोट घोटाले के आरोपी की  मेरठ में लाखों रूपये मूल्य की जमीन कुर्क
पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले में ग्रहणों प्रेस क्लब ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
राज्यस्तरीय डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2025-26 (राज्य स्तरीय)” की मेजबानी करेगा गलगोटियाज कॉलेज...
यूपीसीए के सहयोग से बीसीसीआई द्वारा समर्थित टी20 लीग के लिए गौड़ ने किया गोरखपुर लायन्स क्रिकेट टीम क...
कलेक्ट्रेट सभागार में उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर वितरित
पार्कों में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वेस्ट से बने बेंच व ट्री गार्ड
"चिंता न करें, इलाज का खर्च सरकार उठाएगी": मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन में भरोसा
अनीस अहमद बने सपा के दादरी नगर के नगर अध्यक्ष