मिठाई के बड़े प्रतिष्ठानों की भी खाद्य नमूनों की हो जांच,: चौधरी प्रवीण भारतीय

ग्रेटर नोएडा : करप्शन इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को संबोधित ज्ञापन एस ,डी ,एम ,पी एल मोरिया को सौंपा, ज्ञापन संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नगर के नेतृत्व में सौंपा गया.

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों एवं प्रमुख कस्बों में मिठाइयों की दुकान स्थित है ग्रेटर नोएडा में कई बड़े मॉल एवं कंपलेक्स में बड़े-बड़े मिठाई के प्रतिष्ठान हैं । हिंदू पर्व दीपावली के अवसर पर यह सभी प्रतिष्ठान काफी लंबे समय पहले से मिठाईयां बनाना शुरू कर देते हैं और मिठाई में उपयोग होने वाला मावा मैदा रिफाइंड पनीर व अन्य खाद्य सामग्री अच्छी गुणवत्ता की नहीं होती है । जिस कारण आम आदमी मिठाई खाने से बीमार हो जाता है। उन्होंने कहा कि होली, दीपावली और अन्य त्योहारों पर छोटे-छोटे दुकानदारों के सैंपल लेकर खाद्य विभाग अपने कार्य की इतिश्री कर लेता है ।लेकिन मॉल एवं कंपलेक्स में स्थित बड़े प्रतिष्ठान उनके भी खाद्य पदार्थों की नमूनों की जांच होनी चाहिए जिससे आम आदमी खराब मिठाई खाने से बच सकें।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में स्थित बड़े-बड़े मिठाई के प्रतिष्ठानों के भी खाद्य एवं मिठाइयों के सैंपल भरे जाएं और मिलावट खोरो पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

इस दौरान , दनकौर चेयरमैन मास्टर अजय भाटी आलोक नागर बृजेश भाटी गौरव टाइगर अभिषेक टाइगर शिवम कुमार करण पाल सिंह खारी रवि भाटी ललित कुमार देवेंद्र टाइगर सतीश भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

"प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना उत्तर प्रदेश के पात्र लाभार्थियों का बनी संबल, जो बढा रही है सब...
यूपी रेरा में प्रमोटर जागरूकता एवं फीडबैक सत्र सम्पन्न, परियोजनाओं के विकास और अनुपालन पर हुई विस्ता...
यमुना प्राधिकरण ने सैकड़ों बीघा जमीन कराया मुक्त 
फ़ौज में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे युवक की गर्मी ने ली जान
RWA के प्रतिनिधि मंडल ने ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से की मुलाकात, कराया परेशानियों से ...
यमुना प्राधिकरण की 70वीं बोर्ड बैठक संपन्न, पढ़ें क्या रहा ख़ास
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में फैकल्टी र्स्पोटस फैस्ट 2021 का भव्य आयोजन
गलगोटियास विश्वविद्यालय में “वसुधैव कुटुम्बकम विषय पर राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन कि...
भारत शिक्षा एक्सपो 2024 में आई टी एस द एजुकेशन ग्रुप के विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग
गौतमबुद्धनगर जिला कारागार में यूपी की पहली डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, कैदियों के पुनर्वास पर जोर
उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने बेसहारा लोगों को बांटे गर्म कपड़े
Diwali 2021 Delhi Metro: आज रात को 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो की अंतिम सेवा, डीएमआरसी ने जारी किया श...
एकल श्रीहरि ग्रेटर नोएडा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सुरताल टीम की रासलीला ने मोहा भक्तों का मन
ईटा-2, ग्रेटर नोएडा में यथार्थ हॉस्पिटल का मेडिकल रूम शुरू, सोसाइटी आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को मिली ...
गौड़ सिटी में छठ पूजा का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया संध्या अर्घ्य
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों की महापंचायत , लगाए ये आरोप, पढ़ें पूरी खबर