ग्रेटर नोएडा : प्रो कबड्डी लीग , होम ग्राउंड पर मेजबान यूपी योद्धा को तमिल थलाइवास ने हराया
ग्रेटर नोएडा : आज से ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में vivo प्रो कबड्डी लीग (6th Vivo Pro-Kabaddi League) का आगाज हो गया . पहला मैच उत्तर प्रदेश की टीम UP Yoddha बनाम तमिलनाडू की टीम Tamil Thalaivas के बीच खेला गया . यूपी योद्धा की टीम अपने होम ग्राउंड में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा सकी. Tamil Thalaivas ने 46- 24 से यूपी योद्धा को पराजित कर दिया .दूसरा मैच में Gujarat Fortunegiants ने Jaipur Pink Panthers को 36-25 से हरा दिया.
पहला मैच मेजबान यूपी योद्धा ने मेहमान तमिल थलाइवास के आगे पहले हाफ में ही पिछड़ गई। पहले हाफ तक मेजबान के खिलाफ मेहमान तमिल थलाइवास ने 11 -26 के अंतर से बढ़त बना कर यूपी के योद्धाओं को 24-46 के बड़े अंतर से हरा दिया।
वहीं दूसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स व गुजरात फॉर्च्यूनगेंटस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ तक गुजरात ने जयपुर के खिलाफ 13-14 के अंतर से बढ़त बना ली। इसके बाद टीम ने जयपुर को आगे नहीं बढ़ने दिया। खेल खत्म होने तक जयपुर की टीम को 25 के मुकाबला 36 अंकों के अंतर से हरा कर गुजरात विजेता घोषित हुई।
अब कल शाम 8 बजे U Mumba बनाम Puneri Paltan और रात 9 बजे से U.P.Yoddha बनाम Bengaluru Bulls के बीच खेला जायेगा .
