ग्रेनो वेस्ट के लूटेरे गिरफ्तार, दरोगा का बेटा व पुलिस का मुखबिर हैं सरगना

ग्रेटर नोएडा। यहाँ की बिसरख पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए शातिर लूटेरा गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है . गिरोह के बदमाश ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मोबाइल व चेन लूट की वारदात कर रहे थे। पुलिस ने खुलासा किया है कि पुलिस का मुखबिर व दारोगा का बेटा दोनों मिलकर गिरोह का संचालन कर रहे थे। दोनों अभी फरार हैं, जबकि गिरोह के चार बदमाश पकडे गए हैं। बदमाशों के कब्जे से लूट के 24 मोबाइल व चेन बेचकर मिले 15 हजार रुपये बरामद किए गए है। पुलिस ने बदमाशों को कोर्ट में पेश किया, वहां से चारों को जेल भेज दिया गया है।

सीओ थर्ड निशांक शर्मा ने बताया कि बिसरख पुलिस को आज तड़के चार बजे के करीब मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में बदमाश घूम रहे है और किसी वारदात को अंजाम देने के फ़िराक में हैं। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल शाही टीम के साथ बदमाशों की तलाश में जुट गए। तिगरी गोलचक्कर के समीप से चार बदमाशों को धर दबोचा गया। बदमाशों की पहचान सूरज यादव निवासी पुराना हैबतपुर बिसरख, दीक्षांत जोशी, गौरव अधाना व मोनू भाटी निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। बदमाशों के कब्जे से तमंचा,तीन मोटरसाइकिल, लूट के 24 मोबाइल व लूट की चेन बेचकर मिले 15 हजार रुपये बरामद किए गए है। बदमाशों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि गाजियाबाद पुलिस का मुखबिर जीतू व दारोगा का बेटा शेखर मिलकर लुटेरों का गिरोह चलाते है। गिरोह में कई अन्य बदमाश भी शामिल है। जीतू व शेखर अभी फरार चल रहे है। उनकी तलाश में टीमें दबिश दे रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि दारोगा का बेटा शेखर कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। शेखर के पिता यूपी पुलिस में बतौर दारोगा तैनात हैं।

यह भी देखे:-

विभिन्न जगहों से चार बदमाश गिरफ्तार मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद
ओला ड्राइवर के हत्यारे लूटरे एनकाउन्टर में घायल
नोएडा में अवैध अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, लुकआउट नोटिस के बाद केरल एयरप...
बिसरख पुलिस के हत्थे चढ़े तीन नटवरलाल, जानिए कैसे ठगी करते थे
चलती कार में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, सहपाठियों पर लगा आरोप , जांच में जुटी पुलिस
महिला तस्कर 2 लाख के गांजा के साथ गिरफ्तार
कासना पुलिस ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
अवैध शराब के साथ जेवर पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
तमंचा सपलायर गिरफ्तार,  9 अवैध तमंचा बरामद 
शमसान में पेड़ से लटका मिला शव , जांच में जुटी पुलिस
UPDATE: साथी छात्रा को छात्र ने पहले गले से लगाया फिर सीने में मार दी गोली, फिर खुद को गोली से उड़ाय...
ग्रेटर नोएडा : भारत बंद के दौरान सड़क जाम करने वाले 400 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विभिन्न जगहों से अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
नॉलेज पार्क पुलिस ने किए 10 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब और अवैध हथियार मामले में विभिन्न जगहों से पांच गिरफ्तार