ग्रेटर नोएडा पुलिस ने फर्जी शादी कराने के आरोपी को किया गिरफ्तार 

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा पुलिस ने फर्जी शादी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को  गिरफ्तार किया है। पुलिस पिछले दो साल से आरोपियों की तलाश में थी । गिरफ्त में आने के बाद पुलिस इनके द्वारा किये गए  वारदातों को खंगाल रही  है। गिरफ्त में आये दोनों आरोपियों पर ढाई लाख रुपये लेकर फर्जी शादी कराने का आरोप है।  इनकी  पहचान सोविंद्र निवासी माधोगढ़ व सतीश निवासी करैठा बुलंदशहर के रूप में हुई है।

आरोप है कि दोनों ने साजिश  रचकर घंघौला निवासी कंवर सिंह के पुत्र की शादी कराने के एवज में ढाई लाख रुपये लिए थे। शादी के दौरान एक जालसाज ने दुल्हन के पिता व एक ने बिचौलिये की भूमिका अदा की थी।
लड़का पक्ष से पैसे मिलने के बाद धूमधाम से शादी की रीति रिवाजों को भी पूरा किया गया, लेकिन शादी के दो दिन बाद ही ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन घर में रखा सारा गहना लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
पहचान होने के बाद पुलिस आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई तक कर चुकी है। वहीं मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही। पुलिस अब गिरोह में शामिल युवती तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फर्जी शादी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जालसाजी में शामिल दुल्हन की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम पूछताछ की जा रही है।

यह भी देखे:-

नोएडा : पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ दिल्ली का बदमाश
घर में ही मिली लापता युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस 
ग्रेटर नोएडा : कार लूट कर भाग रहे दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
बीटा-2 थाना क्षेत्र में युवती का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
महिला से दुर्व्यवहार कर लूट करने वाले बदमाश पहुंचे हवालात
विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर युवती से 40 हजार रुपए की ठगी
दो युवक और दो महिलाओं की मिली लाश, मृतक में तीन भाई-बहन
सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य योगेश उर्फ कारतूस और कपिल एनकाउंटर में घायल
ओला कैब चालक को बंधक बनाकर लूटपाट
फैक्ट्री में चोरी करने वाला गिरफ्तार , चोरी का माल बरामद
सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया, हत्यारा पिता व भाई गिरफ्तार, प्रॉपर्टी बंटव...
लॉकडाउन के दौरान रोजगार गया तो, अवैध देह व्यापार का शुरू किया कारोबार, संचालिका समेत दो युवतियों और ...
एसडीएम की टीम पर पथराव का मामला, 34 पर नामजद मुकदमा
19   वीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान 
यमुना अथॉरिटी के भूखण्ड़ आंवटन का फर्जी विज्ञापन नेट पर किया प्रसारित, पहुंचा हवालात