ग्रेटर नोएडा, 3 नवम्बर को भव्य उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति, आगामी शनिवार, 03 नवम्बर 2018 को बीटा-2, क्लब ग्राउंड, ग्रेटर नोएडा, में आठवां भव्य उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। कार्यक्रम का शुभारम्भ शाम 5:30 बजे द्वीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से होगा। कार्यक्रम में शारदा यूनिवर्सिटी के चांसलर पी.के. गुप्ता को मुख्यअतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

इसके साथ ही संस्था की वार्षिक पुस्तिका “देवभूमि स्मारिका– भाग 7” का भी विमोचन किया जायेगा। इस दौरान ग्रेटर नॉएडा में विभिन्न स्कूलों में पढ़ रहे उत्तराखंड के मेधावी छात्र-छात्राओं “सुमित्रानंदन पंत” पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा संस्था हंमेशा की तरह ग्रेटर नोएडा शहर के समाज सेवी संस्थाओं/व्यक्तियों को भी इस मंच पर सम्मानित करेगी।

इसके बाद “देवभूमि कला मंच” के कलाकारों, स्वर कोकिला संगीता ढौंडियाल, “उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ” युवा पुरस्कार प्राप्त गायिका आशा नेगी, हास्य कलाकार पन्नू गुसाईं, युवा गायक रणजीत रावत, दीनदयाल (छैला बाबू), कविता रावत, कुंदन राणा, कमल रावत आदि उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा नॉनस्टॉप रंगारंग कार्यकम प्रस्तुत किया जायेगा। इसके अलावा उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गायक अनिल धस्माना भी गेस्ट कलाकार के रूप अपने मधुर एवं चुलबुले गीतों से उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम रात करीब 10.30 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा पारम्परिक वेशभूषा में देवभूमि उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध नन्दा देवी राजजात की झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी।

उत्तराखंड समिति के अध्यक्ष जे.पी. एस रावत ने बताया कि इस वर्ष समिति ने बेटी बचाओ-बेटी पढाओ एवं महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड की दो स्वर कोकिलाओं संगीता ढौंडियाल और आशा नेगी को इस कार्यक्रम में लीड परफ़ॉर्मर के तौर पर आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। वैसे अमूमन देखा गया है कि उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुरुष कलाकारों को ही प्राथमिकता दी जाती रही है। इस लिहाज से उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समिति का यह निर्णय प्रशंसनीय है। आप सभी लोग इस भव्य कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।

उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति, ग्रेटर नोएडा का इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को करवाने का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में उत्तराखंड के ग्रेटर नोएडा में रह रहे 2000 से अधिक परिवारों व उनके बच्चों को अपनी संस्कृति से रूबरू कराना हैं।

यह भी देखे:-

पेड़ स्थान्तरित करने की सलाह देने पर वन विभाग ने दिया चौकाने वाला जवाब - रामवीर तंवर (पर्यावरणविद )
वरिष्ठ नागरिक समाज की वार्षिक आम सभा संपन्न, पत्रिका मंजूषा का विमोचन
NEET SS 2021: अगले साल से होगा पैटर्न में बदलाव, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र ने लिया फैसला
सनशाइन स्केटिंग प्रतियोगिता में समसारा एकेडमी का दमदार प्रदर्शन — 11 बच्चों ने झटके पदक!
ग्रेनो पब्लिक स्कूल का वार्षिक महोत्सव सम्पन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
65 परिवारों ने की एक छोटी सी कोशिश, बच्चों संग मनाई "खुशियों की दिवाली"
यूपी योद्धा को होम लेग में मिली पहली हार
हटाए गए AKTU VC प्रो.पीके मिश्रा,लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति को दिया AKTU का एडिशनल चार्ज
जीएनआईओटी सीईओ ने बजट को बताया दूरदर्शी, शिक्षा–कौशल पर फोकस सराहा
किसान आंदोलन: आज होगा चक्का जाम, जाम से बचना है तो जान लें पूरा शेड्यूल
सोसायटी में पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा
कांग्रेस को लगने वाला है बड़ा झटका, इस राज्य में पू्र्व CM समेत दर्जनभर विधायक छोड़ेंगे हाथ,
सेक्टर डेल्टा टू की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ था जल्द होगा प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन - आलोक नागर
एक्शन में आबकारी विभाग , अवैध शराब और ओवर रेटिंग को लेकर चलाया गया बड़ा अभियान, ताबड़तोड़ छापा
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का महिला मोर्चा व आर्य समाज मंदिर सूरजपुर की टीम ने किया भव्य स्वागत
मेडिकल डिवाइसेज पार्क में बड़ा निवेश, शुक्रा फ़ार्मास्यूटिकल्स को 10 एकड़ भूमि का आशय पत्र सौंपा गया