फिल्म निर्देशक कैलाश मासूम की फ़िल्म कर लिए सुखविंदर सिंह ने गाया गीत

मुंबई। निर्देशक कैलाश मासूम की हिंदी फ़ीचर फिल्म “घोड़ी पे चढ़के आना” के लिए गायक सुखविंदर सिंह और चाईल्ड सिंगर निशांत यादव ने गीत गाया है। इस फिल्म के संगीतकार विक्की प्रसाद हैं। जिन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म “टॉयलेट एक प्रेम कथा” में संगीत दिया है। और हाल ही में उनके एक गीत – हंस मत पगली प्यार हो जायेगा, गाने ने काफी धूम मचा दी है। इस फिल्म के गीतकार संजय धूपा मिश्रा हैं और लेखक रंजीत कपूर हैं जिन्होंने “बैंडिट क्वींन” “लज्जा” “दी लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह” “हल्ला बोल” ” जय हो डेमोक्रेसी” तथा ऋषि कपूर की “चिंटू जी” जैसी अनेक फ़िल्मों की स्क्रीनप्ले तथा डायलॉग लिखे है। निर्देशक कैलाश मासूम ने बताया कि इस फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है जो यूपी के कासगंज से जुड़ी है।
कैलाश मासूम कहते हैं यह एक सोशल और कॉमेडी फिल्म है जो समाज के हर वर्ग को पसंद आयेगी। फिल्म का संगीत बहुत कमाल का है जो फिल्म को हिट कराने में काफी सहायक सिद्ध होगा। बतादें कि यह फिल्म बनने से पहले ही विवादों में आ गई है। एक समुदाय के लोगों ने कैलाश मासूम को मीडिया के माध्यम से धमकी दी है कि अगर यह फिल्म बनी या इस की शूटिंग हुई तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना होगा।

यह भी देखे:-

मेरठ : अत्याचार से दुखी ब्राह्मण समाज भाजपा को करेगा सत्ता से बाहर - सतीश चंद्र मिश्रा
जीबीयू ने दिव्यांग एथलीटों के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों की लापरवाही की वजह से सेक्टर डेल्टा टू में लगा गंदगी का समस्याओं क...
कोवाक्सिन टीका: बूस्टर डोज के लिए क्लीनिकल ट्रायल को केंद्र की मिली मंजूरी
व्यपारियों ने कहा लॉक डाउन पीरियड की पूरी तनख्वाह देने में असमर्थ ....
सपा शासन के दौरान निर्माण कार्यों और भर्ती की रिपोर्ट तलब
पुलिस कमिश्नर कार्यालय, पुलिस लाइन एवं जनपद के अन्य पुलिस कार्यालयों में गांधी जयंती कार्यक्रम का आय...
Mother's Day Celebration - at  Ryan Greater Noida
Monsoon Updates: भारी बारिश का अलर्ट, जानें- दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश
आईईसी समूह में बीबीए और बीसीए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
कल का पंचांग, 22 जुलाई 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
उबेर ऑटो और मोटो 2024 में 36,000 करोड़ रुपये का आर्थिक गतिविधि पैदा करने की उम्मीद: रिपोर्ट
कोरोना: 15 माह तक झुग्गी में बंद रहा परिवार... जानें कैसे हुआ खुलासा
अगले 48 घंटों में दिल्‍ली से यूपी तक कई जगहों पर होगी झमाझम बारिश
पति समेत पांच पर लगा दहेज हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
यूपी: प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 69 लाख लोगों का कोविड टीकाकरण, सक्रिय मामले 300 से भी कम