चपरासी के भरोसे घायलों को छोड़कर भागे डॉक्टर, हंगामा

ग्रेटर नोएडा। यहाँ के जारचा कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में जम कर लाठी डंडे चले . इस दौरान मारपीट और गोली चलाने पर आधा दर्जन लोग घायल हो गए. इधर घायल इलाज के लिए घंटे भर तड़पते रहे। वहीं सरकारी अस्पताल का डॉक्टर घायलों को तड़पता छोड़ कर चला गया। डाक्टर के भागने व सीएमओ से इलाज कराने की धमकी का विडियो वायरल हो गया। घायलो के परिजनो ने अस्पताल में हगांमा किया।

जानकारी के मुताबिक तहसील दादरी क्षेत्र के गांव फूलपुर में बुद्धवार को खेत की मेढबंदी व जमीनी विवाद को लेकर श्यामबीर व प्रर्थीपाल में गाली ग्लौच होने लगी। शोर मचने पर दोनो पक्षो के लोग आ गये । दोनो पक्ष आमने सामने होने पर लाठी डंडा चल गये। दोनो तरफ से जमकर लाठी डंडो के बाद गोली चला दी गई। जिसमें प्रर्थीपाल , राकी , रवि , श्यामबीर , रविन्द्र , रोबिन आदि गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलो को दादरी के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जंहा पर इलाज के लिए आपातकालीन कक्ष में डाक्टर बैठा था। जो कर्मचारियो से घायलो का इलाज कराने लगा। जिसपर परिजन व अन्य लोग विरोध करने लगे। उस पर डाक्टर घायलो को तडफता छोडकर भागने लगा। डाक्टर को रोकने पर नही रूका और सीएमओ से इलाज कराने की धमकी देकर अपनी कार से जाने के दौरान विडियो बना ली। घायल अस्पताल में तडफते रहे। कुछ जाने पर डाक्टर वापस आया। घटना की सूचना पाकर चिकत्सिाधिकारी डाक्टर अमित कुमार भी आ गये। उन्होने डाक्टर को समझा बुझा कर घायलो का इलाज शुरू कराया।

चिकित्साधिकारी डाक्टर अमित कुमार का कहना है कि घायलो के साथ आये लोग आपातकाल कक्ष में घुस गये थे। उनसे नाराज होकर डॉक्टर बाहर निकल गया। उसके बाद समझाने पर घायलो का इलाज किया गया।

अब बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या इसी तरह से मानवता को तार-तार करने वाली यह घटना एक डॉक्टर को भगवान के रूप में पूजने वाले लोग क्या इसी तरह से डॉक्टर एक तड़पते हुए घायल को छोड़कर यूं ही चला जाएगा। क्या योगी सरकार ऐसे डॉक्टर के खिलाफ क्या सख्त कार्रवाई करती है। घायल के परिजनों ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर अपने रूम में बैठे हुए हैं। वहीं उनके कर्मचारी घायल का इलाज कर रहे थे। जिसके चलते घायल की मौत हो गई। घायल के परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो डॉक्टर अस्पताल छोड़कर अपनी कार से घर चले गए। उन्होंने कहा कि मैं इलाज नहीं करूंगा सीएमओ से इलाज कराइए ऐसा कहकर वह अपनी कार में रवाना हो गए। इसी को देखते हुए घायल के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

यह भी देखे:-

लिफ्ट देकर होटल कर्मचारी से लूट
जमीनी विवाद में अगवा कर की थी हत्या : आरोप में दो गिरफ्तार
दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार
छात्रा को जिंदा जलाने की घटना को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
17 और गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर
ग्रेटर नोएडा : बाइक सवार बदमाशों का बोलबाला, चलते ऑटो से युवक को गिराकर लूट, युवक घायल, चौकी इंचार्ज...
दिवाली से पहले प्रोफ़ेसर के घर चोरों ने लगाई सेंध
भू-माफिया "मुखिया" पर जमीन कब्जाने का एक और मुकदमा दर्ज
तेज आवाज में डीजे व बाईक स्टंट करने वालो पर दनकौर पुलिस सख्त
नोएडा में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 112 पव्वे हरियाणा मार्का शराब जब्त
REMDESIVIR/ACTMRA INJECTION की कालाबाजारी करते हुए दो गिरफ्तार   
सैन्य अधिकारी की पत्नी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी सोने की चेन
हथियारबंद बदमाशों ने दो ट्रक चालकों को लूटा
बीटेक के छात्र आईपीएल पर लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने पकड़ा
पशु चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार