कचैड़ा मामला : सपाइयों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, एमएलसी नरेन्द्र भाटी ने जेल में किसानों से की मुलाकात

ग्रेटर नोएडा: आज समाजवादी पार्टी के एमएलसी नरेन्द्र भाटी कचैडा मामले में जेल गए किसानों से मिलने जिला जेल लुक्सर पहुंचे और किसानों से मुलाकात की.
NARENDRA BHATI

इधर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव के नेतृत्व में कचैड़ा गांव में अपनी मांगों को लेकर बिल्डर के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने एवं सैकड़ों महिला एवं पुरुषों को जेल भेजने के मामले में मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंप कर किसानों की बिना शर्त रिहाई एवं भूमि क्रय विक्रय के दौरान किसानों और बिल्डर के बीच तय हुई शर्तों को बिल्डर द्वारा पूरा किए जाने की मांग की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा कि कचेड़ा गांव में किसानों पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज असंवैधानिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। समाजवादी पार्टी शासन प्रशासन के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में किसानों के हालात बद से बदतर होते जा रहे है और कहीं कोई किसान अपनी समस्या रखता है तो उसके साथ अपराधी की तरह व्यवहार किया जाता है। भाजपा सरकार की सह पर प्रशासन किसानों का दमन कर रहा है, सरकार की तानाशाही के चलते खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और किसान, मजदूर के हकों का हनन किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर, सुधीर भाटी, सुनील भाटी बदौली, विकास यादव, रामटेक कटारिया, रजब खान, प्रशान्त नागर, बब्बू यादव, अनूप तिवारी, रविन्द्र यादव, दीपू यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

किसान आंदोलन में शामिल हुए सपाई
‘सामना’ के जरिए शिवसेना का बीजेपी पर तंज, मुख्यमंत्री बदलने पर कहा- 'मोदी है तो मुमकिन है'
अधिवक्ता सभा का अध्यक्ष बनने पर नितीश बैसोया का हुआ भव्य स्वागत
सपा कार्यालय पर हुआ सभासदों का स्वागत
खड़गे ने कहा- दलित, आदिवासी महिलाओं को नहीं मिलता मौका, निर्मला सीतारमण ने सुनाई खरी-खरी
सपा नेता विक्रम भाटी की पुण्यतिथि पर प्रो रामगोपाल यादव ने किये श्रद्धा सुमन अर्पित
जेवर में बनने वाला अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट इस क्षेत्र की तकदीर व तस्वीर बदल देगा : जे.पी. नड्डा
सचिन पायलट के समर्थन में सर्व समाज के नेताओं ने अशोक गहलोत का पुतला फूंका
भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित के समर्थन में महिला सम्मेलन का आयोजन 
वक्फ संपत्तियों की लूट पर अब लगेगा अंकुश: धीरेन्द्र सिंह बोले - अमीरों के कब्जे से जमीन छुड़ाकर गरीब...
गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस ने की नगर अध्यक्षों की नियुक्ति, दादरी से रबूपुरा तक नए चेहरों को जिम्मेद...
बनारस में प्रियंका: एजेंडे में कृषि कानून और लखीमपुर कांड, किसान न्याय रैली को करेंगी संबोधित
भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता कपिल सिंह भाटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से की मुलाकात, दी शुभकामन...
युवा मोर्चा ने किया बाइक यात्रा का आयोजन
आप शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बने सुनील रावल
ग्रेटर नोएडा में भाजपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ