उद्यमियों ने ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ को गिनाई समस्या

ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो अथॉरिटी के सीईओ नरेंद्र भूषण ने सोमवार को शहर के उद्यमियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उद्यमियों ने अपने-अपने क्षेत्र के सेक्टर की समस्याओं से सीईओ को अवगत कराया। औद्योगिक सेक्टरों में सबसे अधिक समस्या सड़क, बिजली, पानी, जल निकासी, सीवर चालू न होने, ईएसआई हास्पिटल और कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए आवास, मजदूरों के बच्चों के लिए स्कूल और मार्केट बनवाने की मांग रखी गई।

इंडियन इंडस्ट्रीज असोसिएशन के अध्यक्ष एसपी शर्मा और सचिव संजीव शर्मा ने सीईओ को उद्यमियों की समस्याओं से संबंधित चार पेज का मांग पत्र भी सौंपा। इसमें मांग की गई ऐसे भी लोग जिन्होंने दस साल पहले इंडस्ट्री लगाने के नाम पर प्लॉट अलॉट करा लिए लेकिन इंडस्ट्री नही लगाई है। ऐसे प्लॉट को कैंसल कर फिर से आवंटन किया जाए। औद्योगिक सेक्टरों में आग से निपटने के लिए भूमिगत जलाशय टैंक बनाए जाएं। उन्होंने सीईओ को अवगत कराया कि कई सेक्टर ऐसे भी हैं जिनमें सीवर और पानी 15 साल से अधिक समय से चालू नहीं हुए हैं। कासना से लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक सड़क पूरी तरह से टूटी पड़ी है। सीईओ ने उद्यमियों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

यह भी देखे:-

चेतन वशिष्ठ को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् में मिली बड़ी जिम्मेदारी
किसान एकता संघ के बैनर तले दनकौर कस्बे में व्यापारियों के समर्थन में निकाला पैदल मार्च
आगामी त्योहारों को लेकर एडीसीपी और एसीपी ने की मीटिंग
Site -4 रामलीला मंचन में अहिल्या उद्धार की लीला ने दर्शकों को भावविभोर किया, धनुष यज्ञ की भव्य तैयार...
ग्रेनो में फिर चरमरा सकती है सफाई व्यवस्था ! पढ़ें पूरी खबर
किसान आयोग बनने से ही सुधरेगी किसान की हालत : ठाकुर भानुप्रताप सिंह
अनुच्छेद 370 हटाने पर मिशन युवा शक्ति संगठन ने लड्डू बांटा
ग्रेटर नोएडा: बिजली विभाग की लापरवाही से युवक बुरी तरह झुलसा युवक
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली उड़ान की सफल लैंडिंग, 23 साल का सपना हुआ साकार
बालदिवस पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने झुग्गी-झोपड़ियों में किये फल वितरित
स्टार्टअप फंडिंग और वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला, छात्रों को मिला व्यावहारिक मार्गदर्शन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
गोल्फ विश्व चैंपियन अर्जुन भाटी का महिला उन्नति संस्थान ने किया सम्मान
कल का पंचांग, 18 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
दनकौर नगर पंचायत  मामले में चेयरमैन सहित 7 के खिलाफ मुकदमा
11 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान एकता संघ ने की बैठक