ग्रेटर नोएडा : लापता किशोर की निर्मम हत्या, मची सनसनी

ग्रेटर नोएडा : यहाँ के ईकोटेक – 3 थाना के जलपुरा गाँव में तीन दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। कल रात में जलपुरा के निकट पुश्ता के निकट झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने घर के समीप ही रहने वालों पर हत्या करने की आशंका व्यक्त की है जिससे मृतक का झगडा हुआ था.

ईकोटेक 3 कोतवाली क्षेत्र के जलपुरा गांव में रामनरेश सपरिवार रहते हैं . उन्होंने बताया उनका 17 वर्षीय पुत्र सत्यम नौवीं कक्षा का छात्र था . बीते 27 अक्टूबर से लापता था। उन्होंने बताया सत्यम का झगड़ा कुछ दिन पहले ही पड़ोस के रहने वाले कुछ युवकों से हुआ था। इधर कल रात में एक राहगीर ने सत्यम का शव झाड़ियों में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तफ्तीश में जुट गयी है .

सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि पुश्ते के पास झाड़ियों में किशोर का शव मिला है। जिसके चेहरे पर पत्थर से वार किया गया है। ऐसा लगता है कि यह वार पहचान छुपाने के लिए किया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा। और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

यह भी देखे:-

शातिर लूटेरे के साथ सूरजपुर पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से लूटेरा घायल
परिवार को नशीला पदार्थ खिला बहू फरार, चार की हालत बिगड़ी  
फर्जी किसान बनकर जमीन हड़पने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 18 लाख रुपये फ्रीज, तीन गिरफ्तार
नोएडा में महिला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 1.2 किलो गांजा बरामद
देखें VIDEO , मची हलचल , यमुना प्राधिकरण जमीन घोटाले में हुई एक और गिरफ्तारी
शाहबेरी में अवैध ईमारत गिरने के मामले में वांटेड ईनामी गिरफ्तार
फिट इंडिया मुहिम: आईईसी कॉलेज में शिक्षकों ने परंपरागत "लगोरी" खेल का लुत्फ उठाया
एनकाउंटर में मारे गए बदमाश संजय के परिजनों का शव लेने से इनकार
पकड़े गए दो सौ बाइक चुराने वाले बदमाश
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने मनाया नेता जी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस
श्मशान घाट के पास से वांटेड तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद
धोखाधड़ी का हाईटेक जाल: नोएडा में कंस्ट्रक्शन साइट पर घटतौली कर वसूलते थे ज्यादा पैसा, 3 आरोपी गिरफ्...
बाइक सवार ने युवक को मारी गोली, घायल
पुलिस एनकाउंटर में गैंग का सरगना समेत चार बदमाश ढेर , आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल
ग्रेटर नोएडा : इन 8 और भू-माफियाओं पर लगा गैंगस्टर
डबल मर्डर में वांटेड दुजाना गैंग का शूटर गिरफ्तार