विकास भवन में बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर नुक्कड़ नाटक

ग्रेटर नोएडा। जिला समाज कल्याण अधिकारी गौतमबुद्धनगर आनन्द कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रोज़ पब्लिक स्कूल के बच्चो द्वारा प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक रहा। बच्चो ने अपने अभिनय के माध्यम से समाज में बेटियों की वास्तविक दशा पर प्रकाश डाला। बच्चो द्वारा प्रस्तुत मार्मिक नाटक को देखकर उपस्थित लोगों की आंखो में आंसू आ गये। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपनी बेटियों को बिना भेदभाव के उचित शिक्षा प्रदान करनी चाहिये। क्योंकि महिलाओं को शिक्षित बनाकर ही महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को प्राप्त किया जा सकता है।संस्था की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गौतम ने कहा कि देश के विकास के लिये महिलाओं की सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी अति आवश्यक है। और इसके लिये बेटियों को अधिक से अधिक अवसर देने की आवश्यकता है। जिसके लिये लोगों को अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने संस्था की पूरी टीम के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी को बच्चो द्वारा बेटी बचाओ विषय पर बनायी गयी कलाकृति भेंट की। कार्यक्रम का संचालन महासचिव अनिल भाटी ने किया। कार्यक्रम में सरिता बैसौया , गीता चौधरी , नरेश वर्मा , संतोष कुमार , रजनी सोनिया मैडम , अनुष्का सिंह , हिमांशु आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह, फूलों से खेली होली, शब्दमधु पत्रिका 2020 का विमोच...
ग्रेटर नोएडा: जैक लगाकर उठा रहे थे इमारत, भरभरा कर गिरी, बाल-बाल बचे 6 मजदूर
बी.एस.एफ मे चयनित मोहित को संकल्प संस्था ने किया सम्मानित
गांव-गांव कैंप लगाकर जनता को दी जाए बैंक योजनाओं की जानकारी: जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह
सूरजपुर वेटलैंड पर मंडरा रहा जल प्रदूषण का खतरा - रामवीर तंवर पर्यावरणविद
ब्रेकिंग : ग्रेटर नोएडा हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग
शारदा विश्वविद्यालय 27वीं आईईईई अंतर्राष्ट्रीय तीन दिवसीय संगोष्ठी होगा आयोजन
ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कस्बे में निकाली गई जुलूस-ए-मोहम्मदी
फादर एग्नेल में मना बाल भवन दिवस
गुर्जर समाज को नई मजबूती: अखिल भारतीय गुर्जर महासभा में दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त
पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय राज शर्मा का निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर
शारदा विश्वविद्यालय में परमाणु स्पेक्ट्रोस्कोपी पर कार्यशाला: नवाचार और अनुसंधान को मिला नया आयाम
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में न्यूरो एवं बायोफीडबैक प्रशिक्षण का अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का किया निरीक्षण, उद्योगों को तेजी से शुरू करने के निर्देश
गौड़ इंटरनेशनल स्कूल में हुआ राष्ट्रीय स्काउट/गाइड शिविर: देशभर के बच्चों ने सीखे जीवन उपयोगी कौशल, ...
दर्दनाक :  मासूम बच्चे की नाले में गिरकर मौत, यमुना प्राधिकरण पर लगाया लापरवाही का आरोप