ग्रेटर नोएडा : समाजवादी पार्टी नेता अतुल प्रधान गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: आज कासना पुलिस ने परी चौक के निकट समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल प्रधान को उनके समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया. अतुल प्रधान बादलपुर कचैडा गाँव घायल किसानो से मिलने जा रहे थे . बता दें पिछले दिनों प्रशासन ने हाई टेक सिटी के लिए किसानों की खड़ी फसल पर बुलडोजर चलाकर जमीन का कब्ज़ा बिल्डर को दिया था . विरोध करने पर किसनों पर लाठीचार्ज किया गया . कई किसान जेल भेजे गए. घायल किसानों से मिलने कचैडा गाँव जा रहे थे सपा नेता अतुल प्रधान . धारा 144 के उलंघन में अतुल प्रधान, श्याम सिंह भाटी, दीपक भाटी कोट समेत दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया .

गिरफ्तारी के बाद अतुल प्रधान ने प्रदेश की सरकार को तानाशाह बताया . सपा नेता शाम सिंह भाटी ने बताया कि कचैडा गांव के किसानों ने भाजपा के उम्मीदवारों को चुनाव में भारी मतों से जिताया था . आज वही सरकार किसानों के साथ मारपीट कर अत्याचार कर रही है. उनकी खड़ी फसलों को नष्ट कर जमीन बिल्डर को दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पहले हाइटेक सिटी बिल्डर ने किसानों की मांगों को मानने के लिए किसानों को आश्वासन दिया था कि उन्हें दस परसेंट जमीन का बढ़ा हुआ मुआवजा, घर में से एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी लेकिन हाइटेक सिटी बिल्डर ने अभी तक किसानों की अभी तक कोई भी मांगे पूरी नहीं की है. सरकार पुलिस के बल पर किसानों के साथ मारपीट कर उनसे जबरदस्ती कब्जा ले रही है . किसान लगातार बिल्डर के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं.

यह भी देखे:-

कुलदीप यादव बने युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव
डोर टू डोर जनसंपर्क कर आप प्रत्याशी पूनम ने मांगे वोट
त्रिपुरा के प्रभारी बनाए जाने पर ब्राह्मण सभा ने डॉ. महेश शर्मा को दी शुभकामनाएं
ग्रेटर नोएडा : सपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
चुनावी सरगर्मी , मेरा मुकाबला किसी भी दल का उम्मीदवार नहीं कर पाएगा: संजय भैया
सपा नेता विजेंद्र भाटी ने भाजपा का दामन थामा, पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी के भाई हैं बिजेंद्र भाटी
किसानों की धरने में शामिल हुए सपाई
अभाविप के प्रांत अभ्यास वर्ग में छात्रों को सिखाया ज्ञान,शील,एकता का मंत्र
UP विधानसभा चुनाव : 403 सीटों पे ताल ठोकेगी आम आदमी पार्टी, भाजपा को हराना पहला लक्ष्य
नोएडा : लाठी चार्ज में किसान की हुई मृत्यु के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर उन्हे श्रद्धांजलि दी, प...
लोकेश भाटी बने समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
गुजरात और पंजाब में जीत के जश्न में झूमी आम आदमी पार्टी, नोएडा में मनाया गया विजय उत्सव
अकबर खान बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष
सपा ने पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया
लखीमपुर खीरी : मंत्री और बेटे पर नहीं हुई कोई कार्रवाई ,पीएम मोदी हैं चुप - राहुल गांधी
नोएडा के पूर्व सपा महासचिव भाजपा मे शामिल हुए