ग्रेटर नोएडा : नाले में गिरी कार, दो विदेशी घायल

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के तुगलपुर के पास क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और नाले में जा गिरी जिसमें 2 दक्षिण कोरिया के विदेशी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राहगीर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
शनिवार की सुबह नॉलेज पार्क क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे क्रेटा कार में सवार दो विदेशी लोग एक बैंक डायरेक्टर बी के राव और उनका कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों लोग दक्षिण कोरिया के रहने वाले बताये जा रहे हैं। शनिवार को वह दिल्ली से ग्रेटर नोएडा आ रहे थे। उसी दौरान ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तुगलपुर के पास कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने रुक कर उन्हें नाले से निकाल कर अस्पताल में पहुंचाया है। पुलिस के अनुसार बी के राव की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।
नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि दक्षिण कोरिया के रहने वाले दोनों विदेशी लोग दिल्ली से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे के रास्ते होते हुए ग्रेटर नोएडा किसी काम से आ रहे थे। उसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घायलों में से एक दक्षिण कोरिया बैंक का डायरेक्टर बताया जा रहा है।

यह भी देखे:-

रानी नागर का इस्तीफा नामंजूर होना सर्व समाज के संघर्ष की जीत- श्याम सिंह भाटी ग्रेटर नोएडा- हरियाणा ...
कल का पंचांग , 24 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
निकाय चुनाव : प्रचार के लिए मीडिया प्रमाणन समिति से लेनी होगी अनुमति
सिरसा के पास ग्रेनो में प्रवेश पर आपका स्वागत करेंगे वोगेनवेलिया के गुलाबी फूल
इलेक्रामा 2025: ऊर्जा और स्वचालन में स्टार्टअप्स की धाक, एआई और सस्टेनेबिलिटी में दिखा नवाचार का जलव...
सेमीकंडक्टर महाशक्ति की ओर कदम : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अकादमिक–उद्योग–सरकार साझेदारी पर राष्ट...
दो हफ्ते में ग्रेनो की हरियाली और बेहतर करने का अल्टीमेटम
किसान एकता संघ के बैनर तले जेवर में ग्राम, तहसील एव जिला ईकाई का हुआ गठन
जीएल बजाज कॉलेज में सुपर कंप्यूटिंग पर कार्यशाला: एआई में युवाओं को सशक्त करने की पहल
द गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में श्री कृष...
"ग्रेटर नोएडा देश ही नहीं विश्व का शहर" : सीईओ, शारदा विश्वविद्यालय के छात्रों के बैंड ने दी मनमोहक...
चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद
महिला उन्नति संस्था द्वारा यथार्थ अस्पताल में "महिला सुरक्षा-हमारी जिम्मेदारी" सर्वेक्षण अभियान
ग्रेनो प्राधिकरण ने शहर में 200 ट्वॉयलेट सीट लगाने के मिशन का किया आगाज
रबुपुरा रामलीला : बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया
खाद्य पोषण के लिए विज्ञान एंव तकनीक का विकास आवश्यकः डॉ विलियम डर