रोजगार पालिसी बनाने के लिए संयुक्त अधिकार आन्दोलन के पदाधिकारियों ने सीईओ यमुना प्राधिकरण से की मुलाक़ात

ग्रेटर नोएडा : आज रोजगार पालिसी के लिए संयुक्त अधिकार आन्दोलन के पदाधिकारियों ने सीईओ यमुना प्राधिकरण अरुणवीर सिंह से मुलाक़ात की और उन्हें मांगपत्र सौंपा और जल्द से जल्द रोजगार पालिसी बनाकर मल्तिनेश्नाला कंपनी में स्थानीय युवकों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की. समिति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की —

संयुक्त किसान अधिकार आंदोलन की टीम पिछले छह-सात महीने से सैमसंग सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय बेरोजगार युवकों के रोजगार पर 50% पॉलिसी को लेकर आंदोलनरत है. इसी क्रम में 21 अगस्त को सैमसंग कंपनी पर रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे 49 आंदोलनकारी 7 दिन तक जेल में बंद रहे थे और अपनी मांगों को लेकर जनसभा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर भूख हड़ताल पैदल मार्च मोटरसाइकिल रैली युवा चेतना रैली व अन्य लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर 15 से ज्यादा बार ज्ञापन दे चुके हैं जिसमें डीएम सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण उद्योग मंत्री सतीश महाना प्रभारी मंत्री जय प्रताप जी माननीय मुख्यमंत्री जी को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं . 10 अक्टूबर को कार्यक्रम के अनुसार हजारों की संख्या में नौजवानों ने नोएडा सैमसंग कंपनी पर प्रदर्शन किया जिसमें नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट ने तीनों प्राधिकरण के सीईओ से वार्ता का प्रस्ताव रखा जिसे आंदोलनकारियों ने मान लिया मांगे निम्न प्रकार हैं –

-प्राधिकरण क्षेत्र के आने वाली सभी स्थानीय औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को 50% रोजगार योग्यता के आधार पर आरक्षित किया जाए.

-जब तक पॉलिसी बनती है तब तक सैमसंग ओप्पो वीवो व पतंजलि सभी औद्योगिक इकाइयों में रोजगार की व्यवस्था कराई जाए.

-यमुना एक्सप्रेस वे पर किसानों का आना-जाना फ्री किया जाए अन्यथा में यमुना एक्सप्रेसवे पर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

-स्पर्श यो यमुना अथॉरिटी डॉक्टर अरुण वीर सिंह जी जी ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही पॉलिसी बनाकर बोर्ड से सरकार से पास कराएंगेऔर जो भी कंपनी स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार नहीं देगी उसे यमुना प्राधिकरण में जमीन अलॉट नहीं की जाएगी.

-साथ ही आबादी की शिफ्टिंग भी शासन से पास करा दी जाएगी.

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट रविंद्र भाटी प्रदेश अध्यक्ष गुर्जर परिषद डॉ रूपेश वर्मा किसान सभा महेंद्र पहलवान वीर पाल प्रधान दुरयाई सुनील फौजी जय जवान जय किसान रूप सिंह भाटी पप्पू नागर आदि मौजूद रहे .

यह भी देखे:-

यीडा ने 96 गांवों की साफ-सफाई के लिए जारी किया नम्बर, कंट्रोल रूम स्थापित, पढ़ें पूरी खबर
बी. एन सिंह ने क्षेत्रवासियों से की मुलाकात, लोगों ने किया सम्मान, जिलाधिकारी रहते हुए उनके द्वारा क...
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने जनहित इंटर कॉलेज, फलेदा में लगाए सीलिंग फैन — विद्यार्थियों को मिली राहत ...
भारतीय हस्तशिल्प मेला Delhi Fair का आगाज
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विजयादशमी पथ संचलन संपन्न
भक्ति और आनंद से भरपूर भजन संध्या: रामलाल वृद्धाश्रम में गांधी-शास्त्री जयंती और अंतरराष्ट्रीय वृद्ध...
Dog Attack In Ghaziabad : गाज़ियाबाद में कुत्तों ने मचाया आतंक, राह चलना हुआ मुश्किल
रोटरी आदर्श स्कूल में पाठ्य सामग्री का वितरण  
जीएसटी के विरोध में दादरी की दुकाने बंद 
गौतमबुद्ध नगर: दो एसीपी के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जारी की एडवाइजरी: सर्दी और कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए अपनाएं ये उपाय,...
वीर बाल दिवस पर दादरी में गूंजा बलिदान का जयघोष, 230 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
सत्यनिष्ठ पत्रकारिता समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए आवश्यक
गलगोटियास विश्वविद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव, देशभक्ति और प्रगति के संकल्प के साथ मन...
ग्रेनो वेस्ट निवासियों व नेफोवा ने पाकिस्तान का पुतला जलाया
गोल्डन फेडरेशन ने क्षेत्रीय विधायकों को कहा , प्राधिकरण की जनसुनवाई में मौजूद रहें