ग्रेटर नोएडा : आईटीबीपी स्थापना दिवस परेड का आयोजन, केन्द्रीय गृह मंत्री ने ली परेड की सलामी, आईटीबीपी की सराहना की
नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के 57वें स्थापना दिवस की परेड आईटीबीपी की 39वीं वाहिनी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित की गई। राजनाथ सिंह,य केन्द्रीय गृहमंत्री, भारत सरकार ने परेड की सलामी ली।

महिला टुकड़ी परेड में सबसे आगे थी और फिर कमांडो, स्कीइंग, एंटी नक्सल आॅपरेषन, पैराट्रूपर्स, माउंटेड काॅलम एवं अन्य फ्रंटियरों की टुकड़ियाँ क्रमानुसार सम्मिलित थीं। परेड में बल के सभी पहलुओं को दर्शाया गया जिसमें अश्व व श्वान दस्ता, स्नो स्कूटर्स, विभिन्न प्रकार के आॅल टेरेल व्हीकल्स, विभिन्न हाई पावर एस0यू0वीज, पोलनेट इत्यादि तथा डमी हेलीकाॅप्टर भी सम्मिलित थे।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बल के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और बल द्वारा देश के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अति कठिन एवं दुर्गम अग्रिम चैकियों पर उत्साह और चैकसी से की जा रही ड्यूटियों के लिए हिमवीरों कीप्रशंसा की। राजनाथ सिंह ने आईटीबीपी द्वारा महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान एवं विश्व योग दिवस में की गई सक्रिय पहल की सराहना की।
आर.के. पचनंदा, महानिदेशक, आईटीबीपी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और बल के विभिन्न क्रिया-कलापों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर बल के 01 कर्मी को उत्तम जीवन रक्षा जीवन पदक, 05 पदाधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, 23 अन्य पदाधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक तथा 01 कर्मी को जीवन रक्षा पदक से विभूशित किया गया।
इस अवसर पर आईटीबीपी में प्रारंभ की गई ट्राॅफियों के अनुक्रम में सर्वश्रेश्ठ खिलाड़ी की ट्राॅफी अंतरराश्ट्रीय ख्याति प्राप्त जूडो का ए0एस0आई0 कल्पना थोडम देवी को, सर्वश्रेश्ठ प्रशिक्षण केंद्र की ट्राॅफी आर0टी0सी0, करेरा (म0प्र0) को एवं स्वच्छता ट्राॅफी 2
8वीं वाहिनी को प्रदान की गई।
बल के सेवारत पशुओं हेतु विशेष पदक की श्रेणी में बी0टी0सी0, भानू से ‘‘मयूर’’ अश्व एवं 27वीं वाहिनी, ए0एन0ओ0 (छतीसगढ़) से ‘‘बघेरा’’ ष्वान को बल के श्रेश्ठ अष्व एवं ष्वान के पदकों से नवाजा गया। वर्श 2018 के लिए बल की ‘‘19वीं वाहिनी’’ को ‘‘सर्वश्रेष्ठ बाॅर्डर बटालियन’’‘, ‘‘26वीं वाहिनी’’ को ‘‘सर्वश्रेश्ठ नाॅन बाॅर्डर बटालियन’’ तथा ‘‘40वीं वाहिनी’’ को ‘‘सर्वश्रेश्ठ ए0एन0ओ0 वाहिनी’’ घोशित किया गया और शील्ड भेंट की गईं।
इस मौके पर बल की वर्षभर उपलब्धियों की व्याख्या करते हुए एक वार्शिक विषेशांक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। परेड के बाद अनेक प्रदर्शन दिखाए गए जिसमें ‘‘जाँबाज मोटर साइकिल’’ एवं कार्मिकों द्वारा हथियार के साथ ‘‘साइलेंट वेपन ड्रिल-राइफल मैजिक’’ के प्रदर्षन षामिल थे। माउंटेट काॅलम एवं व्हीकल डिअसेंबलिंग/असेंबलिंग के खास प्रदर्षन भी दिखाए गए।

बाद में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा केंद्रीय सशत्र पुलिस बलों के लिए समर्पित 200 बिस्तरों वाले सबसे बड़े रेफरल चिकित्सालय का भी उद्घाटन ग्रेटर नोएडा में किया गया। यह आईटीबीपी के प्रशासनिक नियंत्रण में संचालित होगा। यह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों का सबसे बड़ा और सभी आधुनिक उपकरणों एवं उपचार की पद्धतियों से लैस अस्पताल है। इसमें आधुनिक पैथोलाॅजी लैब, रेडियोलाॅजी विभाग, आॅपरेषन थिएटर के साथ-साथ विभिन्न विषेश विभाग जैसे-बालरोग, प्रसूति विभाग, नेत्ररोग, मेडिसन, नाक, कान, गला और अस्थिरोग इत्यादि विभाग उपलब्ध हैं। निकट भविष्य में कार्डियोलाॅजी, न्यूरोलाॅजी, नेफरोलाॅजी व न्यूरोसर्जरी जैसे विभाग भी इस चिकित्सालय में शामिल होंगे। इस चिकित्सालय को लगभग 121 करोड़ रूपये की लागत से तैयार किया गया है।
आईटीबीपी का गठन 1962 में किया गया था। वर्तमान में यह बल उच्च तुंगता वाले क्षेत्रों में 9000 से 18700 फीट की ऊँचाई पर स्थित अग्रिम चैकियों पर तैनात रहकर 3488 किमी0 लंबी भारत-चीन सीमा की सुरक्षा का कार्य कर रहा है। इसके अतिरिक्त यह बल नक्सल प्रभावित इलाकों के साथ-साथ आंतरिक व वीआईपी सुरक्षा ड्यूटियों में भी तैनात है।
