नशे के सौदागर सुरक्षा गार्ड , नॉलेज पार्क में छात्रों को करा रहे थे नशा, गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने ऐमिटी यूनिवर्सिटी में तैनात के दो गार्डों को छात्रों को गांजा बेचने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गार्डों से पुलिस ने ढाई किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी गार्ड 20 हजार रुपये किलो के रेट से तस्करों से गांजा खरीदते थे। इसके बाद 200 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से छात्रों को बेचते थे। मामले में मुख्य तस्कर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस को पिछले कुछ दिनों से विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बड़े स्तर पर नशे का कारोबार चलने की सूचनाएं मिल रही थीं। बताया जा रहा था कि नॉलेज पार्क में मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले गैंग ने अपना जाल फैलाया हुआ है। एक फोन कॉल पर गांजा आदि मादक पदार्थ छात्रों तक पहुंचे रहे हैं। इस गिरोह को पकड़ने के लिए नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने सिविल ड्रेस में अपने पुलिसकर्मियों को लगाया हुआ था। इसी बीच मंगलवार देर रात सूचना मिली कि नॉलेज पार्क स्थित ऐमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस के गेट पर तैनात दो गार्ड छात्रों को 200 रुपये प्रति 4 ग्राम गांजे की पुड़िया बेच रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने करीब 12 बजे दोनों गार्डों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसएचओ नॉलेज पार्क अरविन्द पाठक ने बताया “नशे के कारोबार की सूचना मिलने पर कई दिनों से सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। मंगलवार रात करीब 12 बजे ऐमिटी यूनिवर्सिटी के कैंपस में तैनात दोनों सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से ढाई किलो गांजा बरामद भी किया गया है।”

गिरफ्तार किए गए गार्डों की पहचान संतोष सिंह निवासी गुर्जरपुर व नवीन मिश्रा निवासी सुतियाना के रूप में की गई है। दोनों लंबे समय से ऐमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस की सुरक्षा में तैनात थे। पूछताछ में पता चला है कि कोई बड़ा गैंग उन्हें 20 हजार रुपये किलो में यहीं पर गांजा उपलब्ध करता था। ये गार्ड छोटे पैकेट में नॉलेज पार्क के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों को बेचते थे। इस लिए अकसर रात में ही गार्ड ड्यूटी करते थे। पुलिस के अनुसार दोनों गार्ड लंबे समय से छात्रों को गांजा बेचने का यह कारोबार करते थे। एक नामचीन यूनिवर्सिटी कैंपस की सुरक्षा में गार्ड के रूप में तैनात होने के चलते उनकपर कोई शक नहीं करता था।

यह भी देखे:-

क्राइम सीन क्रिएट करने के दौरान आरोपी ने किया दरोगा पर हमला, जवाबी कार्यवाही में  .... पढ़ें पूरी खब...
दादरी पुलिस और आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्कर गिरफ्तार, 135 पेटी विदेशी शराब और ट्रक बरामद
"तांडव" वेब सीरीज विवाद पहुंचा ग्रेटर नोएडा, मुकदमा दर्ज
न्याय : मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले को आजीवन कारावास
ग्रेनो में अतीक अहमद की प्रॉपर्टी होने का खुलासा, एसटीएफ के राडार पर
पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या !
सूरजपुर पुलिस के हत्थे चढ़े गांजा तस्कर
हरियाणा से बिहार तक लग्जरी स्लीपर बस में शराब तस्करी का भंडाफोड़ , स्लीपर के नीचे बने हुए बॉक्स में ...
शामली में गिरफ्तार हुए भाजपा नेता के हत्यारोपी, 50 हज़ार का था ईनाम
डीएम बी.एन . सिंह ने दो के खिलाफ लगाया लगाय गैंग्स्टर
एसटीएफ व नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसे उड़ाने वाले शातिर बदमाश
भू-माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, लगाया गैंगस्टर
नौकरी का झांसा देकर युवती से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार
कासना पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाशों का गिरोह, चोरी के मोबाईल बरामद
पत्नी की हत्या कर पति ने की ख़ुदकुशी !
मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली