जहाँगीरपुर श्री रामायण मेला समिति : धू धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण का पुतला
जहाँगीरपुर: कस्बे के खुर्जा जेवर मार्ग चामुंडा देवी मंदिर मंगलवार दोपहर बारह बजे से महाकालीयो के जलूस प्रारम्भ हुए कस्बा स्थित राम रावण युद्ध शुरू हुआ दोनो काली अखाड़े बाज़ी करती हुई मेंन मार्किट,कुम्हारान, स्वामीपाड़ा ,सुनारान,व्यापारियान, मैंन बाजार ,जाटवान,पुवईया ब्राहमण,मन्दिर बस स्टैंड से होती हुई रामलीला मैदान में पहोंची इसे पहले रावण राम रावण के बीच होता हुआ युद्ध मैदान में पंहुची दोनों महाकालियो ने रावण वाले मैदान में तलवार चलाकर लांगुरायों के साथ अखाड़े बाजी का अच्छा प्रदर्शन किया रामलीला मैदान में मंगलवार की देर शाम को भगवान श्री राम के अग्निबाण से अत्याचारी रावण का अंत हो गया व् एक 70 फिट का रावण का पुतला जलाया गया रावण का बध होते ही पूरा ही मैदान जय श्री राम के जयकारे से उठा.
राम रावण का युद्ध देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी मंगलवार की देर शाम कस्बे के रामलीला मैदान में धूमधाम के साथ बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया गया श्री रामायण मेला समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा सरल ने मेला का समापन पर सम्बोधित करते हुए कहा की हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रावण के पुतले जलाने से ही बुराई का अंत नही हो सकता हमे अपने अंदर की बुराई को भी खत्म करके भगवान श्री राम के आदर्शो पर चलना होगा इस मौके पर मूलचन्द शर्मा पूर्व चैयरमेन ने कहा की बुराई का अंत करने के लिए आवश्यक हे और लोग एक दूसरे के साथ मिलकर देश की तरक्की में सहयोग करे भगवान श्रीराम रावण की नाभि में अग्निबाण मारकर उसका बध कर दिया एक विशाल मेले का भी आयोजन किया मेले में नन्ने मुन्ने बच्चों के लिए खेल खिलोने के साथ छोटे व् बड़े झूले सर्कस मिक्की माउस आदि का भी इंतजाम था .
रावण का अंत होते ही मैदान में दर्शको ने जय श्री राम के जयकारे गूजे इस मौके पर श्री रामायण मेला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सरल,राजेंद्र सिंह राणा, मूलचंद शर्मा पूर्व चेयरमैन, रोहित अग्रवाल,अवधेश छोकर, सोनू चौधरी, संजय अग्रवाल, दीपक चौधरी, डा0 केशव मैथिल, मनोज कुमार, योगेश शर्मा सरल, प्रभात शर्मा,रिंकू पहाड़िया,कुँवर सैन शर्मा आदि माँ काली की शोभायात्रा निकालने मे पूर्ण रूप से सहयोग देने में वरिष्ठ अखाड़ा संचालक कलाकार बनवारी लाल शर्मा व् महेश राणा,मघानन्द शर्मा,पवन शर्मा,मनवीर शर्मा,कमल शर्मा विकाश भारद्वाज लाला शर्मा,अनुज शर्मा,रननी,नरेश आदि ने अपना पूर्ण योगदान दिया कमैटी के आलावा हजारो लोग मौजूद रहे. — रिपोर्ट विनय शर्मा जहांगीरपुर
