जहांगीरपुर श्री रामायण मेला समिति : बराबरी पर छूटी 51 हज़ार रूपये की कुश्ती

जहाँगीरपुर: क़स्बा रामलीला मैदान में श्रीरामायण मेला समिति द्वारा एक विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया।जिसमें उत्तर प्रदेश,दिल्ली और हरियाणा के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया।कुश्ती दंगल में 21 हजार रूपये की कुश्ती जय भारत पहलवान रखेड़ा और आर्यन पहलवान सारंगपुर हनुमान अखाड़ा के बीच बराबर रही। लेकिन रामलीला कमेटी ने दोनों पहलवानो को अपनी तरफ से 51-51 सौ रुपये इनाम दिया। व 11 हजार रुपये की कुश्ती ओमप्रकाश पहलवान पलवल और रवि पहलवान झज्जर हरियाणा के बीच बराबर रही।

5100 सौ रुपये की कुश्ती भूरा पहलवान फिरोजपुर और प्रमोद पहलवान जौली जमालपुर के बीच बराबर रही ।दंगल मस अन्य छोटी छोटी कुश्ती 2100,1100,501,रुपये का भी आयोजन किया गया।जिसके लिए भी पहलवानो ने अपने जौहर दिखाये।दंगल का उदघाटन जयप्रकाश शर्मा चैयरमेन ने किया।मुख्यातिथि जेवर विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह व विशिष्ट अतिथि संजय अग्रवाल,शिवकुमार मंगला,संजीव राणा,रहें। श्रीरामायण मेला समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का प्रतिक चिन्ह देकर स्वागत किया।दंगल की सुरक्षा के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी जेवर शारद चन्द्र शर्मा,जेवर कोतवाल सुरेन्द्र कुमार भाटी ओर जहाँगीरपुर चौकी प्रभारी सुरेन्द्र कुमार गौतम अपने पुलिस और पीआईएस बल के साथ कुश्ती दंगल के समापन तक कुश्ती दंगल की सुरक्षा के लिए मौजूद रहे।दंगल में रेफ़री की भूमिका अनोखा सिंह फौजी,धर्मवीर सिंह,जाकिर कुरैशी,सत्यवीर सिंह ने निभाई।इस दौरान सुरेन्द्र कुमार सरल,मूलचन्द शर्मा,राजेन्द्र सिंह राणा,प्रभात शर्मा,दीपक चौधरी,योगेश कुमार सरल,रोहित अग्रवाल, केशव मैथिल,मनोज सिंह आदि उपस्थित रहें। — रिपोर्ट विनय शर्मा जहांगीरपुर

यह भी देखे:-

निकाय चुनाव से पहले अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च
यमुना प्राधिकरण के अपैरल पार्क में भूखंडों के लिए उद्यमियों में लगी होड़
तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिरी, पांच घायल
ट्रेक्टर पर सवार होकर डीएमआईसी के किसान पहुंचे कलक्ट्रेट, किया प्रदर्शन, जानिए क्या है मांग, पढ़ें ...
सावित्री बाई फुले जयंती : स्कूल में दी गई श्रद्धांजलि
Innovative Group of Colleges में “इन्नोस्पर्धा स्पोर्ट्स इवेंट 2K26” का भव्य आगाज़, 150 टीमों ने दिख...
तेज रफ्तार कार खाई में जा गिरी, मां बेटे घायल
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम फेमिना कार्यक्रम में महिलाओं में दिखा आत्मविश्वास
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस : एक्टिव सिटिज़न टीम ने चलाया जन जागरण अभियान
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 129वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय, जानिए
स्पोर्ट्स इंडिया इंटरनेशनल एक्सपो में दूसरे दिन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन
नायल (NIAL ) की बोर्ड 15वीं  बोर्ड  बैठक सम्पन्न, नोएडा  एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के प्रगति की समीक्षा
शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव की अपील
दिल्ली कूच करने से पहले ग्रेनो के किसानों का परीचौक-कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन और रखी ये मांग
12 सितंबर को मनाई जायेगी गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जंयती
ग्रेटर नोएडा में गूंजे भजन, एक शाम बालाजी के नाम संध्या में श्रद्धालु हुए भावविभोर