जानिए कौन मांग रहा था PAYTM के मालिक से करोड़ों की रंगदारी, हुआ गिरफ्तार

नोएडा। मोबाइल वॉलेट की जानी मानी नामी कंपनी पेटीएम का गोपनीय डाटा चोरी कर मालिक से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में नोएडा की थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कंपनी की महिला वाइस प्रेसिडेंट, उसके पति और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला वाइस प्रेसिडेंट के पद पर तैनात है। वह कंपनी के मालिक विजय शेखर शर्मा का निजी काम भी देखती थी। उसने एक अन्य कर्मचारी देवेंद्र की मदद से कंपनी का गोपनीय डाटा चोरी कर लिया। इसके बाद वह कंपनी मालिक को ब्लैकमेल कर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने लगी। इस पूरे प्रकरण में आरोपी महिला का पति रूपक जैन भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सितंबर महीने से कंपनी मालिक से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रंगदारी न देने पर आरोपी कंपनी का गोपनीय डाटा सार्वजनिक करने की धमकी दे रहे थे। बताया जा रहा है कि कंपनी मालिक आरोपियों को दो लाख रुपये दे भी चुके थे। इसके बाद भी आरोपी अब भी कंपनी मालिक से 10 करोड़ रुपये की और मांग कर रहे थे।

आरोपियों की धमकी से परेशान होकर कंपनी मालिक विजय शेखर ने मामले में नोएडा पुलिस से शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपियों के पास से काफी मात्रा में कंपनी का गोपनीय डाटा भी बरामद हुआ है।

यह भी देखे:-

Mirzapur Season 3: लो जी हो गया अनाउंसमेंट! ‘गोलू गुप्ता’ ने शेयर किए मिर्जापुर सीज़न 3 के पोस्टर
Tokyo Olympic 2020 : आज के मुक़ाबले, बढ़ी पदकों की उम्मीदें
प्रस्तावित जेवर एयरपोर्ट के सम्बन्ध में राजस्व परिषद् के अध्यक्ष ने दिया ये निर्देश
INDIA Alliance Meeting: INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में संपन्न, जल्द ही तय होगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूल
औद्योगिक सेक्टरों में कितने खाली प्लॉट, सीईओ ने मांगा ब्योरा
सीईओ नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: जूनियर इंजीनियर बर्खास्त, सीनियर मैनेजर और मैनेजर के निलंबन की स...
किसानों के धरने में शामिल हुए सपाई
India China Tension: भारत और चीन के बीच 12वें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता आज
एशिया के सबसे बड़े फार्मा एक्सपो सीपीएचआई और पीमेक इंडिया का एक्सपो मार्ट में आगाज
यूपी : थम गई कोरोना की रफ्तार, 20 जिलों में केस शून्य, 226 नए मामले, सीएम ने दिए ये निर्देश...
ग्रेटर नोएडा : दादरी में दिनदहाड़े गन पॉइंट पे ज्वैलरी शॉप मे लूट, मौके पे भारी पुलिस फ़ोर्स
गुजरात: जिस स्टेशन पर पीएम मोदी ने बेची चाय, आज करेंगे उसके पुनर्निर्माण का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा: जैक लगाकर उठा रहे थे इमारत, भरभरा कर गिरी, बाल-बाल बचे 6 मजदूर
MLC शिक्षक चुनाव में श्रीचंद शर्मा ने दर्ज किया शानदार जीत
ICC टेस्ट रैंकिंग : रिषभ पंत व रवींद्र जडेजा को हुआ नुकसान तो विराट कोहली अपने स्थान पर मौजूद
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई रामलीला : नारद मोह लीला का मंचन देख दर्शक हुए निहाल