कासना पुलिस का खुलासा , घरवालों  ने गढ़ी थी बेटी के अपहरण की झूठी कहानी

ग्रेटर नोएडा : गाँव में प्रधान से चल रहे विवाद के कारण पिता ने अपने  बेटी के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ डाली।  पुलिस द्वारा किये गए  जांच के क्रम में  झूठ का पर्दाफाश हो गया।

 एसएचओ कासना जितेंद्र कुमार ने बताया लड़की का  परिवार मूल रूप से बुलंदशहर के एक गाँव का है जो फिलहाल चाई- 3 में रहता है।  बीते 1 जुलाई को लड़की की माँ   ने थाने पर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया था कि उसकी बेटी  को गाँव के दो लोग अपहरण कर ले गए हैं।   इस पर जाँच करते हुये लड़की को बरामद कर पूछतांछ की गई तो लड़की द्वारा घटना होने से इनकार करते हुये बताया  कि  हमारे गाँव के प्रधान से दुश्मनी चल रही है जिसे फसाने की वजह से हमने यह नाटक किया था।

अपहरण की घटना  पूर्ण रूप से असत्य है। लड़की ने कहा मेरा कही कोई अपहरण नही हुआ था मुझे मेरे घरवालो ने ही छिपा रखा था।  गाँव के प्रधान को फंसने  के लिए मेरे घर वालो ने ऐसा करने को कहा था । पुलिस को झूठी सूचना देने पर लड़की के पिता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है

यह भी देखे:-

हत्या के मामले में 16 साल से फरार चल रहे 40-40 हजार रुपए के दो इनामी बदमाशों को यूपी एसटीएफ ने किया ...
एसडीएम की टीम पर पथराव का मामला, 34 पर नामजद मुकदमा
दुबई भेजने के नाम पर 560 युवकों से ठगी , एक गिरफ्तार
बंद कमरे में मिली बुजुर्ग की लाश
नकली सीमेंट बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का दादरी पुलिस ने किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
मुठभेड़ में हत्थे चढ़े सुन्दर भाटी गैंग के पांच बदमाश
दृश्यम फिल्म देखकर दिल्ली पुलिस का सस्पेंड हेड कांस्टेबल ने बनाई हत्या की प्लानिंग, रेलवे ठेकेदार ...
पुलिस दंपत्ति को कमरे में बंद कर उड़ाया लाखों का माल , पीछा करने पर बदमाशों ने की फायरिंग
बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर लोगों से अरबों की ठगी करने के मामले में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी गिर...
अश्लील फोटो लेने पर युवती ने की थी ख़ुदकुशी, आरोपी गिरफ्तार
अवैध खनन के खिलाफ जिला-पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
आयुर्वेद की नकली दवाई बनाते हुए दो गिरफ्तार
ऑटो चालकों की गुंडई, ऑटो पर नहीं बैठने पर किया जानलेवा हमला
नोएडा पुलिस की कार्रवाई की एनआरआई ने की प्रशंसा
ससुर दामाद से हज़ारों की ठगी
कमीशन के पैसे न मिलने पर सहकर्मी ने की हत्या, तीन गिरफ्तार