यमुना एक्सप्रेसवे : बेलगाम वैन की टक्कर से बस चालक की मौत 

जेवर । सोमवार की सुबह नोएडा आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल प्लाजा के समीप नोएडा की ओर से तेजगति आ रही वैन ने साईड में खड़े में बस चालक को टक्कर मार दी।  चालक बस लगाकर खड़ा था।  टक्कर लगने से चालक  गंभीर रूप से घायल हो गया।  लोगो की मदद से उसे जेवर के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्स्कों  ने उसे मृत घोषित कर दिया।  कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिये भेजा है ।
गांव भान जखेड़ा हिमाचल प्रदेश निवासी अरूण कुमार  (30)  दिल्ली मे रहकर मिनी बस चलाता था।  आज  सुबह वो मिनी बस पर सवारी लेकर  दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते  आगरा  जा रहा था।   करीब चार बजे सुबह जेवर टोल प्लाजा के समीप उसने अपनी  मिनी बस को साईड में लगाकर लघुशंका की। जैसे ही जैसे ही वो लौटने को हुआ  पीछे से तेजगति से आ रही वैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।  जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  इधर आरोपी चालक  वैन  को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
इस सम्बन्ध में घटना की रिपोर्ट राजेंद्र नगर दिल्ली निवासी मिनी बस मालिक हरेन्द्र पाल सिंह ने अज्ञात वैन चालक के खिलाफ जेवर कोतवाली मे दर्ज करायी है कोतवाली पुलिस ने वैन को अपने कब्जे मे ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है ।

यह भी देखे:-

मतदाता सूची में दर्ज कराएं अपना नाम , आज चल रहा है विशेष अभियान : डीएम बी.एन. सिंह
छात्राओ ने चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करने का दिया संदेश
स्व. राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर वैदपुरा में श्रद्धांजलि सभा, सचिन पायलट ने अर्पित किए श्रद्धा...
कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने श्रीनगर पहुंचे अमित शाह
एवीजे हाइट्स निवासियों को इलहाबाद उच्च न्यायलय ने दी बड़ी सौगात
सांसद और विधायक की गुमशुदगी के लगाए पोस्टर
सामूहिक विवाह धांधली में शामिल अधिकारीयों पर हो कार्यवाही : करप्शन फ्री इण्डिया ने दिया ज्ञापन
करप्शन फ्री इण्डिया का सातवां स्थापना दिवस , संजना सिंह व प्रतीक नागर नागर बने चित्रकला प्रतियोगिता ...
शारदा अस्पताल में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को सम्मान और सराहना
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये  70 सजायाफ्ता कैदी पैरोल पर बाहर, देखें सूची 
दर्दनाक : ट्रैक्टर ट्राली ने छात्र को कुचला, मौत
पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती पर राजनीति तेज, गैर भाजपा शासित राज्य निशाने पर आए
बच्चों के विवाद में दो गुटों में पथराव, दस घायल
Facebook ने इस कारण बदला अपना नाम, Facebook को Meta के नाम से जाना जाएगा
डीएम बी.एन. सिंह ने झंडारोहण कर फ्रीडम फाइटर्स का किया सम्मान
सावित्री बाई फुले जयंती : स्कूल में दी गई श्रद्धांजलि