ग्रेटर नोएडा : आज शाम धू-धू कर जलेगा बुराई का प्रतीक रावण, जानिए कहाँ और किस समय
ग्रेटर नोएडा : बुराई पर अच्छाई की विजयदश्मी पर्व दशहरा के उपलक्ष्य में ग्रेटर नोएडा शहर में तीन जगहों पर बुराई के प्रतीक रावण , कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतले का किया जायेगा। रावण दहन देखने हज़ारों की भीड़ साईट – 4 , सेक्टर पाई और सूरजपुर के रामलीला मैदान में उमड़ेगी। इससे निपटने के लिए रामलीला कमेटियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह चौकस है। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी।
शहर के साईट – 4 में श्री रामलीला कमेटी द्वारा पुतलों का दहन किया जायेगा।शहर में सबसे बड़ा पुतला श्री रामलीला कमेटी की तरफ से तैयार किया गया है, यहां रावण का पुतला 65 फीट लंबा है, जबकि कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले 55-55 फीट के बनाए गए हैं। सेन्ट्रल पार्क रामलीला मैदान में पुतलों को खड़ा कर दिया गया है। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया आज शाम 4 बजे से दशहरा मेला शुरू हो जायेगा। शाम 7 बजे विशालकाय रावण, कुम्भकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। इससे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किया जायेगा। अहिरावण वध, रावण वध, भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक, का मंचन किया जायेगा। अंत में श्री राम के तीर से पुतलों का दहन और रंगीन आतिशबाज़ी की जाएगी।
इधर सेक्टर – पाई ऐच्छर के रामलीला मैदान श्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद का पुतला तैयार किया गया है। इसमें रावण का पुतला 55 फीट का । हैमीडिया प्रभारी चैनपाल प्रधान ने बताया कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू हो जायेगा। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. महेश शर्मा आ रहे हैं । शाम 6:30 बजे पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छे की जीत का सन्देश दिया जायेगा। अंत में रंगीन आतिशबाजी के साथ दशहरा महोत्सव का समापन हो जायेगा।
सूरजपुर में बाराही मेला मैदान में आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा पुतलों का दहन किया जायेगा। मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ने बताया इस बार रावण और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया जा रहा है।