ग्रेटर नोएडा : नवमी पर मां दुर्गा के दर्शनों को काली बाड़ी उमड़े श्रद्धालु, माँ सिद्धदात्री की हुई पूजा
ग्रेटर नोएडा : शहर के सेक्टर पाई स्थित कालीबाड़ी मंदिर में रामनवमी के दिन आदि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा का पूजन किया गया । शारदीय नवरात्र की नवमी का विशेष महत्व होता है
आज शाम को विधि-विधान से मां की पूजा अर्चना की गई। ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति द्वारा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति के दर्शन के लिए पिछले तीन दिनों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। समिति की सदस्य स्वरुपा चटर्जी ने बताया कि शुक्रवार को विधि विधान इको फ्रेंडली तरीके से मां की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। वहीं, दुर्गानवमी के दिन आज सुबह पूजा और फिर हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कालीबाड़ी मंदिर में हर वर्ष मां की विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। कालीबाड़ी मंदिर प्रबंधन हर वर्ष की तरह इस बार भी नवमी के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।