श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला मंचन : राम वन गमन देख दर्शकों के छलके आंसू

नोएडा। श्रीराम मित्र मण्डल द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के पाँचवे दिन कैबिनेट मंत्री नागरिक उड्डयन, स्टाम्प,एवं पंजीयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता “नन्दी” एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिन्दू परिषद विनोद बंसल द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ लीला मंचन का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा द्वारा मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मंच संचालन कुमार पंकज द्वारा किया गया राजा दशरथ गुरू वशिष्ठ जी से कहते हैं कि मेरी एक अभिलाषा हैं कि राम को युवराज पद दे दिया जाये यह सुनकर मुनि वशिष्ठ अति प्रसन्न हुए। राजा ने अपने मंत्री और सेवकों को बुलाकर पूछा अगर आप लोगों को अच्छा लगे तो राम का राजतिलक कर दिया जाये। ‘‘रामराज अभिषेकु सुनि हियॅ हरषे नर नारि। लगे सुमंगल सजन सब विधि अनुकूल विचारि’’। राम के राजतिलक की बात सुनकर सभी अयोध्या वासी खुशी से झूम उठते हैं और गाते हैं ‘‘ झूम झूम आनन्द मनाओ गाओ मंगल गान कि राजा राम बनेंगे’’। उधर देवता सोचते हैं कि अगर राम को वनवास नहीं होता हैं तो निशाचरों का नाश कैसे होगा? इसके लिए उन्होंने सरस्वती जी से प्रार्थना की और सरस्वती कैकेयी की दासी मंथरा की बुद्धि फेर देती हैं। मंथरा कैकेयी को समझाती हैं कि इस राजतिलक में सिर्फ राम का भला हैं। भरत को कुछ नहीं मिलेगा। कैकेयी कोप भवन में चली जाती हैं और जब राजा दशरथ कैकेयी से कोप भवन में जाने का कारण पूछते हैं तो वह राजा को पहले दिये गये उनके वचन को याद दिलाती है कि समय आने पर दो वरदान मांग लेना, मैं पहला वरदान भरत को राज व दूसरा राम को 14 वर्ष का वनवास मांगती हूँ । राजा के समझाने के बावजूद कैकेयी नहीं मानती तो यह सुनकर दशरथ हे राम हे राम कहते हुए मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ते हैं।

भगवान राम को यह पता लगता हैं तो वह 14 वर्ष के वनवास के लिए तैयार हो जाते हैं उनके साथ लक्ष्मण व सीता भी तपस्वी वेष में अयोध्या से जाने लगते हैं। सभी नगरवासी विलाप करते हुए राम को रोकने का प्रयास करते हैं ‘‘ मत जाओ मत जाओ मत जाओ हे राम अयोध्या छोड़कर मत जाओ। रूक जाओ रूक जाओ रूक जाओ हे नाथ हमारी विनती मत ठुकराओ’’। मंत्री सुमंत्र राम, लक्ष्मण व सीता को रथ पर बिठाकर नगर के बाहर ले जाते हैं श्रृंगवेरपुर पहुंचने पर गंगा जी में स्नान करते हैं। राम आगमन सुनकर निषादराज गुह भगवान राम की आवभगत करता है और इसके बाद सुमंत्र जी अयोध्या वापस लौट आते हैं और राजा दशरथ राम के वियोग में अपने प्राण त्याग देते हैं। इसी के साथ पाँचवे दिन की लीला का समापन हो जाता हैं। श्रीराम मित्र मंडल के मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश गौड़ ने बताया 15 अक्टूबर को भरत कैकेई संवाद, राम भरत मिलाप, सुपर्णखा प्रसंग, खरदूषण वध आदि प्रसंगों का मंचन किया जायेगा।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष बी0पी0 अग्रवाल, मुख्य यजमान उमाशंकर गर्ग, मुख्य संरक्षक ओंकारनाथ अग्रवाल, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा, उपमुख्य संरक्षक ओमबीर शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सह – कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, सत्यनरायण गोयल, तरुण राज, मनोज शर्मा, डॉ ए के त्यागी, मुकेश गोयल, मुकेश गुप्ता, संजय शर्मा, पंकज कुमार, रविन्द्र चौधरी, आत्माराम अग्रवाल, मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश गौड़, मुकेश सिंघल, चक्रपाणि गोयल, मुकेश गर्ग, एस एम गुप्ता, गौरव मेहरोत्रा, पवन गोयल,मुकेश अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, यशवीर त्यागी, विजय भारद्वाज, अनुज गुप्ता, सुधीर पोरवाल, राकेश गुप्ता,अजय गुप्ता, रामनिवास बंसल, ओ पी गोयल,कुलदीप गुप्ता, चंद्रप्रकाश गौड़,…

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में मनाई गई आंबेडकर जयंती
Q1 FY'19 HCL revenue at rs 13,878 crores; up 5.3%
चन्द्रयान के सुरक्षित लैंडिंग पर सांसद महेश शर्मा ने कहा, हमें ऐतिहासिक पल का गर्व और गौरव रहेगा
World Environment Day 2020: हर साल 5 जून को ही क्यों मनाया जाता है पर्यावरण दिवस? बता रही हैं रेखा क...
LIVE IND vs ENG 4th T20: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला
कोरोना के संक्रमण की चेन तोड़ने  के लिए  भीड से बचें, मास्क अवश्य लगाएं, दो गज की दूरी बनाएं रखें : ध...
स्पा सेंटर में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार का धंधा, दो गिरफ्तार, संचालक सहित तीन फरार
इलेक्ट्रिक स्कूटर : 40 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज देगा सिंपल एनर्जी , हाईटेक फीचर्स से होगा लैस
Ghazipur & Tikri Border LIVE Updates: टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर शाम तक पूरी तरह से हटा दिए जाएं...
कल का पंचांग, 16 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बेरोजगार युवाओं को खाद-बीज की दुकान का लाइसेंस देगी योगी सरकार
दया रानी नवरत्न फाउंडेशन की पहल: मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की मुहिम
सोशल डिसटेंसिंग पर विशेष ध्यान देने की जरुरत : अलोक सिंह कमिश्नर पुलिस
दोषी अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे प्रशासन : डॉ. राहुल वर्मा
चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा का दौरा कर डॉक्टरों व अधिकारियों के साथ कि कोरोना की सम...
ममता बनर्जी को चुनाव आयोग ने भेजा एक और नोटिस, केंद्रीय बलों पर गलत टिप्पणी करने का है आरोप