ग्रेटर नोएडा वेस्ट रामलीला : मातृ -पितृ पूजन से दिया गया बड़ों के आदर का सन्देश
ग्रेटर नोएडा : रामलीला सेवा ट्रस्ट ग्रेटर नॉएडा वेस्ट द्वारा आयोजित रामलीला में आज का सांस्कृतिक कार्यक्रम माता पिता के आदर और उनके सम्मान किस तरह किया जाना चाहिये उस पर आधारित सामाजिक सन्देश के साथ शुभारम्भ किया गया। जिसमें हर आयु वर्ग के माता पिता और उनके बेटे बेटियों ने भाग लिया।
आज रामलीला के मंच से इस सुन्दर सन्देश के माध्यम से यह बताया गया की हमें अपने माता पिता आदर सत्कार अपने जीवन में जरूर करना चाहिए क्योंकि उन्होंने अपने बच्चों को पालने पोसने और उनको बड़ा करने में निस्वार्थ सारे काम किये होते हैं। पूजा में शामिल हुए बच्चों के साथ साथ दर्शक दीर्घा में भी शामिल लोगों ने यह वचन लिया की वो कभी अपने माता पिता को कभी भी दुःख नहीं पहुचाएंगे। रामलीला समिति का यह अनूठा प्रयास है और बहुत ही स्वागत योग्य कदम है जो रामलीला के मंच का उपयोग श्री राम के आदर्शों के साथ साथ रोजाना एक सामाजिक सन्देश देने में किया जा रहा है। इस कदम को कार्यक्रम में पधारने वाले मुख्य अतिथियों के साथ-साथ गौर सिटी के निवासियों और सभी दर्शकों की भरपूर सराहना भी मिल रही है।
इसके साथ- साथ रामलीला में श्री राम जानकी मिलन का मनमोहकमंचन किया गया जिसके बाद गौरी पूजन और धनुष यज्ञ और तत्पश्चात लक्ष्मण-परशुराम का ओजपूर्ण संवाद हुआ। सभी नगर वासियों को राम बारात में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए लीला का समापन किया गया। इसके बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने राम बारात में सभी निवासियों से शामिल होने की अपील की। मीडिया सलाहकारों ने बताया क़ि कल दिनांक 14/10/2018 को गौर सिटी में भव्य राम बारात निकली जायेगी जिसका सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया जायेगा।