ग्रेटर नोएडा : डकैतों ने दम्पति की गला रेतकर की निर्मम हत्या , दो को किया घायल

ग्रेटर नोएडा : यहाँ के दनकौर थाना इलाके के जमालपुर गाँव में डकैतों ने पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई . वहीँ मौके से लगभग 150 मीटर पर दूसरे परिवार में भी पति- पत्नी पर हमला कर घायल किया गया है . घायल को अस्पताल ले जाया गया है. मृतक दम्पति की पहचान आजाद उर्फ़ कालू (62 वर्ष) और उसकी पत्नी वेदवती के रूप में हुई है. घायल के नाम सुधीर पुत्र हरिश्चंद्र और उनकी पत्नी अंजली के रूप में हुई है . मृतक दम्पति पैराओलंपियन वरुण भाटी के परिवार से ही हैं . घटना के बाद पूरे गाँव में लोग दहशत में हैं . क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है.
फोटो : घटना के बाद ग्रामीण रोष जताते हुए .फोटो : घटना के बाद ग्रामीण पुलिस के प्रति  रोष जताते हुए .
बताया जा रहा है वारदात को लूट करने आये डकैतों ने अंजाम दिया है. सूचना मिलने पर मौके पर एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं . घटना रात 12:30 बजे की है . पूरे घर को खंगाला गया है . पुलिस घटना की जांच में जुट गई है .

पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस नोट: – गांव जमाल पुर में कालूराम व उनकी पत्नी की हत्या किसी तीखी चीज़ से की गई है। कालूराम व उनकी पत्नी दिल्ली के निवासी थे व अपने गांव में कुछ दिन के लिए आये थे। प्रथम दृष्टया घटना लूट के लिए हत्या की प्रतीत हो रही है। अभी तक की जानकारी के अनुसार बदमाशों की संख्या 3 बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके पर जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीणों से वार्ता कर जल्द घटना के खुलासे के लिए आश्वस्त किया गया व सहयोग की अपेक्षा की गई। घटना के खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

— रिपोर्ट खालिद सैफी

यह भी देखे:-

सड़क हादसे में पुलिस चौकी इंचार्ज की मौत
ट्रेन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत
विजय कौशल महाराज की कथा वाचन से मंत्रमुग्ध हुए ग्रेनो वासी
Income Tax Return की आखिरी तारीख बढ़ी, जानिए क्या  है सही डेडलाइन
जहांगीरपुर में घायल साड़ की बचाई जान
पाकिस्तान में टूरिस्ट-छात्र वीजा देकर कश्मीरी युवकों को गुलाम कश्मीर दे रहा आतंकवाद की ट्रेनिंग
श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट रामलीला, गौर सिटी में निकली राम बरात, सोसाइटी वासियों ने किया स्वागत
पीबी इवेंट्स द्वारा किड्स एंड टीन फैशन शो का आयोजन
नोएडा: ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल आज से
सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय का नया नोटिफिकेशन जारी नहीं लगाने होंगे RTO के चक्कर
एक्टिव सिटीजन टीम ने किया पौधारोपण
क्या सस्ता हुआ, क्या महंगा? जानिए जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक के बड़े फैसले
ब्रेकिंग ग्रेटर: नोएडा में किन्नर मंडली एक बार फिर डीसीपी कार्यालय पहुंची।
सरकार के निर्देश पर अमेठी जनपद में आज तीसरे चरण की वैक्सिनेशन शुरू
दयानतपुर के कैलाश मासूम ने प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक के साथ बांटे मुंबई पुलिस को हैंड सैनिटाइजर और ...
Tokyo Olympics: सभी भारतीय एथलिट को शाओमी गिफ्ट करेगी अपना सबसे महंगा स्मार्टफोन