श्री धार्मिक रामलीला मंचन : रामजन्म होते ही जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा मैदान

ग्रेटर नोएडा : श्री धार्मिक रामलीला मैदान सेक्टर पाई 1 में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। सुशील गोस्वामी जी के कुशल निर्देशन ने जोधपुर के कलाकारों द्वारा राजा दशरथ पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ व राम जन्म का कलाकारों ने मंचन किया।

DHARMIK RAMLEELA
फोटो : श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई में सम्पूर्ण रामलीला का मंचन देखते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा , जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह साथ में गोस्वामी सुशिल जी महाराज

मीडिया प्रभारी चैनपाल प्रधान ने बताया मंचन में दिखाया गया राजा दशरथ के तीन रानियां कौशल्या, सुमित्रा व कैकेयी थी। परंतु तीनों रानियों से पुत्र प्राप्ति न होने के कारण राजा दशरथ काफी चिंतित रहने लगे। इस पर उन्होंने श्रंगी ऋषि से पुत्र प्राप्ति के लिए सलाह ली। श्रंगी ऋषि ने उन्हें पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराने की सलाह दी। राजा दशरथ ने यज्ञ कराया। जिसके बाद उन्हें चार पुत्रों की प्राप्ति हुई। राम का जन्म होते ही मैदान श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। राजा दशरथ व तीनों रानियों के चारों पुत्रों में सबसे अधिक मोह राम पर था। राम का तेज देख सभी मोहित हो जाते थे।

कलाकारों ने बीच-बीच में मंचन देखने आए लोगों का मनोरंजन भी किया। कलाकारों ने यज्ञ व राम जन्म की प्रस्तुति से मैदान में बैठे सभी लोगों का दिल जीत लिया। जनक राज्य में अकाल व सीता जन्म का मंचन किया गया । श्री सुशील गोस्वामी जी महाराज राजकुमार नागर शेर सिंह भाटी, अध्यक्ष आनंद भाटी, बालकिशन सफीपुर, धीरेंद्र भाटी , सुशील नागर, अजय नागर ममता तिवारी, पी पी एस नागर, प्रदीप पंडित, महेश शर्मा, मीडिया प्रभारी चैनपाल प्रधान, वीरेंद्र मिश्रा, जितेंद्र भाटी, ब्रजपाल नागर, रोशनी सिंह, अर्चना, पिंकी, नीलम यादव , शांति, उमेश गौतम मंचन देखने के लिए मैदान में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।

यह भी देखे:-

दिल्ली-एनसीआर: वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली सुधार, 'गंभीर' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा एक्य...
समसारा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस का त्योहार
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ने डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2024 में जीते 20 पदक
कोरोना टिकाकरण: निजी अस्पताल मे 250 मे लगेगा टिका, जानें क्या है अपडेट
नवरात्र व रमजान के लिए तैयारी: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, सुरक्षा के साथ महामारी से बचाव पर ध्यान ...
ग्रेटर नोएडा : जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में 16वाँ स्थापना दिवस समारोह का भव्य क...
ग्रेटर नोएडा के APRC Gamma-2 में एक दिवसीय हेल्थ कैंप, हड्डियों की मजबूती के लिए होंगी बीएमडी टेस्ट ...
उत्तर प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 18021 नए मामले
भाजयुमो नेता प्रिंस भारद्वाज की ट्वीट से हरकत में आया प्रशासन और मचा हड़कंप
चिंताजनक: टीकाकरण के बाद लोगों को हो रही बेचैनी और घबराहट, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंच रहे मरीज
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ में राजवीर सिंह (पूर्व लेखपाल नोएडा) को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, सं...
लॉकडाउन का उलंघन कर रहे 25 लोग गिरफ्तार
योग और स्वास्थ्य: वात निरोधक योगासन के लाभ, बता रहे हैं योगगुरु ऋषि वशिष्ठ
चंद्र ग्रहण 2023: जानिए 28-29 अक्टूबर का समय, ग्रहण संबंधी शंका-समाधान
Health Update: कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ, शुरू की गई ऑक्सीजन थेरेपी