किसानों की आड में, अपने राजनैतिक स्वार्थ और नेतागिरी चमकाने में लगे हुये हैं लोग : धीरेन्द्र सिंह

ग्रेटर नोएडा : आजादी से लेकर आज तक विकास की बाट जोह रहे जेवर के विकास को बाधित करना चाहती हैं विपक्षी राजनैतिक पार्टियां और किसानों की आड में, अपने राजनैतिक स्वार्थ और नेतागिरी चमकाने में लगे हुये हैं लोग. उक्त बातें जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहै है . आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा —
जैसा कि विदित ही है कि आजादी के बाद से आज तक जेवर विधानसभा, विकास के लिए तरसती रही। यहां कोई उद्योग धंधा न होने के कारण नौजवान व गरीब तबका अपने जीवन यापन के साधनों का इंतेजार करता रहा और आज जब जेवर एयरपोर्ट के रूप में एक सौगात इस क्षेत्र को मिली तो क्षेत्रीय व विपक्षी राजनैतिक पार्टियों के लोगों में बैचेनी का आलम देखने में आ रहा है तथा किसानों की आड में अपनी राजनीति चमकाते हुए, जेवर के विकास को बाधित करने की योजना पर काम कर रहे, उन लोगों को शायद यह पता नही है कि सन् 2015 में उत्तर प्रदेश की तत्कालीन सरकार ने तकरीबन 80 ग्रामों को शहरी क्षेत्र घोषित कर, उन्हें मिलने वाले 04 गुने मुआवजे पर डांका डाला और निरंतर 30 सालों से लोग नोएडा व ग्रेटर नोएडा में सरकारी तंत्र की लूट का शिकार रहे, तब इन्हें किसानों की याद नही आयी थी। आज जेवर क्षेत्र के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार ने राजकीय कन्या महाविद्यालय, ग्रामीण क्षेत्र के संपर्क मार्गों के लिए 05 करोड रूपये की धनराशि, 220केवी का विद्युत केन्द्र तथा प्रस्तावित 33/11 केवी के 06 बिजली घर, प्रस्तावित टर्मिनल मंडी व ऐतिहासिक जेवर एयरपोर्ट बनाये जाने की घोषणा की तो विपक्षी राजनैतिक पार्टी के नेता की व्याकुलता सडकों पर नजर आने लगी। जबकि प्राधिकरण व शासन स्तर पर यह तय हो चुका है कि ’’किसानों से कोई जोर जबरदस्ती नही होगी, दुनिया की बेहतरीन विस्थापन नीति के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रहन-सहन उपलब्ध कराया जायेगा, प्रभावित परिवारों को नौकरी दी जायेगी और तो और प्रत्येक परिवार के बालिग सदस्य के लिए अलग आवास की व्यवस्था, इस अधिग्रहण के माध्यम से की जायेगी।’’ आज तकरीबन 74 प्रतिशत प्रभावित लोग एयरपोर्ट बनाये जाने की सहमति दे चुके हैं और मा0 मुख्यमंत्री जी, किसानों से गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में मिलने के पश्चात 500 रूपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा बढाये जाने की घोषणा कर चुके हैं तथा आगे भी और अधिक किसानों को लाभ मिले, इसके प्रयास जारी हैं। मैं समझता हूॅ कि भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे, जो इस जेवर क्षेत्र को विकसित होते नही देखना चाहते हैं और हर हाल में किसानों को बरगलाकर अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं और मुझे यह भी हैरत है कि सुविधाओं के हिसाब से जेवर एयरपोर्ट हिन्दुस्तान का पहला ऐसा एयरपोर्ट होगा जहां नवीन तकनीक से इसे दुनिया के तीसरे नम्बर का दर्जा प्राप्त होगा।

आज उत्तर प्रदेश में निवेश करने का एक माहौल बना है। एयरपोर्ट की स्थापना होने से 60 हजार करोड का निवेश इस जनपद में होने जा रहा है, जिससे यहां के किसान, मजदूर और नौजवानों का भविष्य सुरक्षित होगा। आम आदमी का जीवन स्तर उन्नत होगा तथा दुनिया के नक्शे पर जेवर की पहचान एक विकसित क्षेत्र के रूप में की जायेगी।

यह भी देखे:-

बड़ी कार्यवाही : ड्रग विभाग ने दो मेडिकल स्टोर बंद किए
BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने #HeToo मूवमेंट में लगाया छलांग
अवैध हथियार के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, इकोटेक प्रथम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में सात दिवसीय योग अभ्यास का आगाज
Kappa Covid Variant : राजस्‍थान में Coronavirus के कप्पा वैरिएंट का कहर
ग्रेटर नोएडा के चार गांवों में सीवर समस्या का स्थायी समाधान शुरू
किसान आंदोलन : आज लाल किला, जामा मस्जिद और ITO समेत दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशन बंद, इंटरचेंज जारी, स...
सही मंजिल व लक्ष्य को चुनना ही शिवत्व: आचार्य प्रशांत
तीसरी लहर की आहट: महाराष्ट्र और केरल में तेजी से बढ़ रहे कोविड मरीज, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
एच.आई.एम.टी. ग्रुप में होली मिलन समारोह का आयोजन
आईटीएस में "एडवांस कंकरीट कांस्ट्रेक्शन" विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
महिला शक्ति सामाजिक समिति ने समृद्धि स्वरोजगार योजना सिलाई केंद्र की नींव रखी
गैंगस्टर एक्ट में वांटेड 25 हजार के इनामी बदमाश को दादरी पुलिस ने दबोचा
20 वीं मंजिल से कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश चुनाव में किसान आंदोलन का होगा असर, बीजेपी को भुगताना पड़ेगा खामियाजा: टिकैत
Bahadurgarh Dangerous Accident: डंपर ने चार आंदोलनकारी महिला किसानों को रौंदा, तीन की मौत, एक गंभीर