मौत के साये में ग्रेनो वेस्ट के वासी, फ़्लैट से गिर रहा है प्लास्टर , सरकार करे कार्यवाही : नेफोमा 

ग्रेटर नोएडा : बिल्डर चाहे बड़ा हो या छोटा नोएडा एक्सटेंशन (ग्रेटर नोएड़ा वेस्ट) में सभी बिल्डरों ने नियमों को ताक पर रख कर घटिया निर्माण किया है जिसका नतीजा है आए दिन फ्लेट में छत का प्लास्टर गिर रहा है .

यह घटना बड़े बिल्डर माने जाने स्टेलर जीवन के फ्लैट न० J-1203 की है, सरकार ने आँखे मूंद रखी है जब कोई बड़ी घटना घट जाएगी उसके बाद आँखे खुलेगी, नेफोमा ने सरकार से बार बार मांग रखी है कि प्राधिकरण की मिलीभगत से ही बिल्डरों ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है, दोषी अधिकारियों और बिल्डरों के खिलाफ सरकार क्यों नही कार्यवाही कर रही है सरकार किसको बचा रही है,

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया पहले भी नोएड़ा और ग्रेटर नोएडा में कई नामी बिल्डरों के प्रोजेक्टो में प्लास्टर गिरने, पार्क का पत्थर टूटने जिससे चोट लगने की घटनाएं होती रही है पुलिस में एफआईआर भी की गई लेकिन सिर्फ खानापूर्ति के लिए किसी भी बिल्डर पर कार्यवाही नही की गई न प्राधिकरण ने जानने की कोशिश की कि अभी तो बिल्ड़िंग बनकर तैयार भी नही हुई दूसरे फेज में निर्माण कार्य चल रहा है पहले फेस का पोजेशन दिया गया है और अभी से यह हाल है तो बिल्डिंग कितने समय तक खड़ी रहेगी इसकी कितनी लाइफ है सरकार अगर जल्दी नही चेती और प्राधिकरण ने कोई कार्यवाही नही की तो जल्द ही नेफोमा बिल्डरों और प्राधिकरण के खिलाफ आन्दोलन करेगी  ।

यह भी देखे:-

"बदलते जेवर की बदलती सोच", जेवर विधायक के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर की साइट पर मनाया ग...
हर सेक्टर तक गंगाजल जल्द पहुंचाएं गंगाजलः सीईओ
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के पदाधिकारियों ने की सीईओ यमुना प्राधिकरण से मुलाकात, रखी ये मांग, पढ़ें ...
जेवर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
दिवंगत समाजसेवी  जतन प्रधान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन 
कंस्ट्रक्शन साइड से चोरी करने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार
मोटो -जीपी बाइक रेस के लिए यमुना प्राधिकरण ने जारी कर दी एनओसी
कानपुर में ताइक्वांडो ट्रायल्स में चमका श्योरन इंटरनेशनल स्कूल का सितारा
किसानों की मूल मुआवजे सहित अन्य समस्याओं को लेकर एडीएम से कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक
केसीसी नेशनल लॉ फेस्टिवल 2025 का भव्य समापन: विधि छात्रों ने दिखाई कानूनी प्रतिभा, महाराजा सूरजमल की...
दादरी में समाजवादी पार्टी ने पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया, भाजपा सरकार पर उठाए सवाल
शराबी पिता से नाराज बेटे ने नहर में लगाई छलांग
भारतीय फैशन ज्वैलरी एवं एक्सेसरीज़ शो का 19वां संस्करण ग्रेटर नोएडा में हुआ भव्य उद्घाटन, वैश्विक खर...
प्रजनन न्याय पर भी दिव्यांगजनों का अधिकार हो सुनिश्चित: गलगोटियास विश्वविद्यालय में कार्यशाला का आयो...
बिमटेक में उत्साह के साथ छात्र-छात्रों ने जन्माष्टमी मनाई