बालिका दिवस पर बच्चों को किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा। अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ( भारत ) के सदस्यों द्वारा ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना स्थित जय शंकर मैमोरीयल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना इकोटेक थर्ड एसएसआई श्रीपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि देश में बेटियों की संख्या जिस तेजी से घट रही है वो काफी निराशाजनक है। इसे रोकने के लिये समाज को अग्रणी भूमिका निभानी होगी साथ ही गांव – गांव जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिये हमें अपनी बेटियों को शिक्षित करना होगा ताकि वो शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बन सके साथ ही उन्होने कहा कि समाज में दहेज के बढ़ते प्रचलन से पैदा हुए दहेज के डर के कारण भी लोगों द्वारा बेटियों को गर्भ में ही मार दिया जाता है जो कि सभ्य समाज के मुंह पर एक कालिख है। हमें मिलकर इस समस्या को जड़ से ख़त्म करना होगा। कार्यक्रम के अंत में संस्था की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सरिता वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं के बीच केक काटकर अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में नरेश वर्मा , अनिल भाटी , गीता चौधरी , रेखा , अंजुमन कश्यप और रुबीना आदि ने अपने विचार रखे।

यह भी देखे:-

जी.एन.आई.ओ.टी. संस्थान में ओरिएन्टेशन कार्यक्रम "अभ्युदय-2022-23" का हुआ सफल आयोजन
आईआईएमटी कॉलेज समूह में "स्व-लक्ष्य 2024" का शुभारंभ
पेड़ से टकराई कार, दो की मौत
धरती माँँ की सुनो पुकार बंद करो ये अत्याचार ....
ऐतिहासिक बाराही मेला: रागिनी कलाकारों ने सुनाया गीता का उपदेश, भाव विभोर हुए दर्शक
रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2023 में गोल्डी ने लांच किया अपना सोलर इन्वर्टर
AKTU: प्रो. विनीत कंसल को मिला एकेटीयू के कुलपति का प्रभार, प्रो. विनय पाठक 2 अगस्त को हुए थे सेवानि...
50 हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन का होगा आयात, आपूर्ति सुचारू करने में जुटी सरकार, उठाए कई कदम
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ इनामी बदमाश गिरफ्तार लूटा मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
गोल्डन सिटी बना नोएडा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया स्वच्छता सुपर लीग अवार्ड
यूपी: कांवड़ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट यूपी सरकार के जवाब से संतुष्ट, मामले को निस्तारित किया गया
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अगले महीने से लगेगा टोल, एनएचएआई ने मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव 
किसान पंचायत के बाद मुजफ्फरनगर से ग्राउंड रिपोर्ट: जाटों में सरकार से नाराजगी है, पर इतनी नहीं कि दू...
रफ्तार के रोमांच के दौरान बीएमडब्ल्यू और सुजुकी हायाबुशा में हुई टक्कर में दो बाइकर्स की गई जान
मान गए अमरिंदर: सिद्धू के ताजपोशी समारोह में लेंगे हिस्सा, उससे पहले विधायकों-मंत्रियों को पिलाएंगे ...
Lakhimpur Kheri News LIVE: राहुल गांधी सीतापुर के लिए रवाना, प्रियंका को साथ लेकर जाएंगे लखीमपुर खीर...