भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता के साथ साईट 4 ग्रेनो में विजय महोत्सव शुरू, कल से होगा रामलीला का मंचन

ग्रेटर नोएडा : शहर के साइट 4 स्थित सेन्ट्रल पार्क में विजय महोत्सव 2018 का शुभारम्भ भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम के साथ हो गया । महोत्सव का आयोजन श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा कर रही है। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई.
bhakti sangeet
कमिटी के महासचिव विजेंद्र सिंह आर्य ने बताया शाम 5 बजे रामलीला मंच पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कर विजय महोत्सव की शुरुआत की गई । इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगों ने आहुति दी। सीओ प्रथम अमित किशोर श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया.

bhakti sangeet
कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया पहले दिन आयोजित भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के लगभग 26 स्कूलों व डांस एकेडमियों ने भाग लिया। बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सुन्दर प्रस्तुति देकर समां बाँध दिया। कार्यक्रम को देखकर कमेटी के लोग व दर्शक व बच्चो के अभिभावकों ने कार्यक्रम को काफी सराहा . बच्चों गणेश वंदना, शिव तांडव आदि की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मन्त्र मुग्ध कर दिया।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कल शुक्रवार से रोजाना शाम 7 बजे से रामलीला का मंचन शुरू हो जायेगा। बच्चों ने मेला में झूला ,सर्कस, मौत का कुआं , जादू जैसे मनोरंजन के साधनों का जम कर लुत्फ़ उठाया। जज की भूमिका में और रहे।

इस मौके पर प्रदर्शन के लिए रखा गया विशालकाय झाड़ू और चश्मा आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिसके जरिये लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस अवसर पर धर्मपाल भाटी, मनोज गर्ग, सौरव बंसल , विनोद कसाना,ओमप्रकाश अग्रवाल, के के शर्मा, मुकुल गोयल, जतन भाटी, हरेन्द्र भाटी, कुलदीप शर्मा, श्यामवीर भाटी,श्रीचंद भाटी, मुकेश शर्मा, कमल सिंह आर्य,अमित गोयल,मनोज यादव , संजय सिंह एडवोकेट, विकाश आर्य प्रमोद मास्टर जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

वाराणसी :- जारी हो गया कोरोना कर्फ्यू का नया आदेश, जानिए कौन सी दुकान कितने बजे तक खुलेगी
जैविक कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और मानकों में सुधार की आवश्यकता- सुनील बर्थवाल, वाणिज्य सचिव
भूमि पूजन के समय नींव में सर्प और कलश क्यों गाड़ा जाता है...
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने किया आग्रह, जरूरी दवाइयों की ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त...
दिल्ली : लॉकडाउन के पहले दिन नई दिल्ली, राजीव चौक समेत 10 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री पर रोक
अंतोदय के सिद्धांत को अक्षरसः पालन करते हुए, सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ भारत के विकास और समृद्धि के ...
मिस यूनिवर्स एशिया जोन 2019 का खिताब अंजली शर्मा के नाम
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की पहल से लुक्सर जेल के कैदियों का निखारा जाएगा कौशल,
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर पाई: शिव धनुष तोड़ सिया के हुए राम
संसद सुरक्षा को लेकर जांच में हुआ बड़ा खुलासा, एक आरोपी ने की था संसद की रेकी
श्री राधा स्काई गार्डन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मैनेजमेंट की अनदेखी, लापरवाही और गलत इरादो की बजह से ह...
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, 1 अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी
योगी सरकार का बयान- UP में अभी लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू पर विचार नहीं, होली पर बाहर से आने वालों की होग...
वैश्विक टीकाकरण में तेजी को WHO ने भारत से मांगी मदद, कई देशों में हुई वैक्सीन की कमी
मुकेश अंबानी के घर के बाहर किसने खड़ी की संदिग्ध कार, पुलिस ने किया खुलासा
सड़क किनारे निर्माण सामग्री खुला रखने पर ठेकेदार पर 20 हजार का जुर्माना