इरफ़ान के शव लाने को लेकर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने की विदेश राज्य मंत्री से मुलाकात

नई दिल्ली : पुलिस जांच पूर्ण होते ही मृतक इरफान के शव के जल्द भारत लाया जायेगा उपरोक्त शब्द आज भारत सरकार के विदेश राज्यमंत्री वी.के.सिंह जी ने नई दिल्ली स्थित साऊथ ब्लाॅक में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह से कहें तथा जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मंत्री जी से मुलाकात कर मृतक इरफान के शव को जल्द भारत लाने हेतु कार्यवाही किये जाने के लिए मंत्री से कहा। जैसा कि विदित ही है कि मृतक का परिवार बहुत ही गरीबी व लाचारी में अपना जीवन यापन कर रहे हैं तथा इरफान की दिनांक 11 सितम्बर 2018 को सऊदी अरब के KSA Damman शहर में मृत्यु हो गयी थी।

इस सम्बन्ध में ट्विटर व पत्र के माध्यम से संपर्क भी हो चुका है, लेकिन पुलिस कार्यवाही व जांच की वजह से मृतक इरफान का शव अभी भारत नही लाया जा सका है। परिवार वालों की समस्या व नाउम्मीद को देखते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय मंत्री मा0 वी.के.सिंह जी से मुलाकात की और परिवार की लाचारी को देखते हुए जल्द इरफान के शव को लाये जाने के लिए कहा। मा0 मंत्री जी ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को आश्वस्त करते हुए कहा कि ’’परिवार वालों से मेरा निवेदन है कि हम सऊरी अरब में पुलिस की प्रक्रिया पूर्ण होते ही मृतक के शव को भारत लायेंगे।’’

यह भी देखे:-

GIMS में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण
UP ELECTION 2022: जातीय सियासी रंग गुर्जर बनाम ठाकुर में उलझता जेवर, निर्णायक हुए जाटव, जाट ,मुस्लिम...
किसानों के आबादी विनियमावली के मसले निपटाने को समिति ने की सुनवाई
कलाकार,साहित्यकार व पत्रकार , समाज को नई दिशा प्रदान करती है - विनोद तकिया वाला , स्वंतत्र पत्रकार
Greno West: रामलीला मंच से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, केवट प्रसंग ने दर्शकों का मन मोह लिया
ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में IEEE अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'ICAC2N-24' में उन्नत तकनीकी चर्चाएँ, शोध पत्र...
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी ने विपक्षी नेताओं को लिखी चिट्ठी, भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील
ग्रेटर नोएडा: श्री बालाजी मानव सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी मानस सत्संग का शुभारंभ
ईपीसीएच ने मिलान में भारतीय हस्तशिल्प की भव्य प्रस्तुति दी: "एएफ-एल" आर्टिगिआनो इन फिएरा 2024 में इं...
सुबह सैर करने वाली युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे बाइक सवार
डिजिटल इंडिया को चुनौती देता ग्रेनो प्राधिकरण
कोरोना काल में की गई सेवा के लिए आलोक नागर सम्मानित
जनसंख्या नियंत्रण: कानून लाने की तैयारी में केंद्र सरकार
कैप्टन अमरिंदर आज पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात, कांग्रेस में बेचैनी
Farmers protest: ब्रिटेन ने कहा- कृषि कानून विरोधी प्रदर्शन भारत का आंतरिक मामला
मकोड़ा के ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी