चोरी की 11 बाइकों के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में दादरी पुलिस के हाँथ देर रात एक ऐसा शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जो एनसीआर से मोटरसाइकिलों को चुराकर बाहर के जिलों में कम कीमतों पर बेच करते थे। दादरी पुलिस को मुखबिर की सूचना पर जानकारी मिला जिसके बाद पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के रूपवास गोल चक्कर पर चैकिंग शुरू की और देर रात एक बाईक पर दो संदिग्ध परिस्थित में आते दिखाई दिए उन्हें रोका और चैक किया तो बाइक पर फर्जी नंबर की प्लेट लगी हुई थी। साथ ही इनके पास से दो तमंचा के साथ कुछ कारतूस भी बरामद हुए। पूंछतांछ में पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 10 और मोटरसाइकिल बरामद की है। जबकि इनके दो साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। अभियुक्त अशोक पर 11 और अंकित पर 7 मुकद्दमे दर्ज है। इस गिरोह ने अबतक एनसीआर में सैकड़ों वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। साथ ही गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुट गई है।]
दादरी पुलिस ने शातिर किस्म के वाहन चोर को गिरफ्तार किया हैं। इन्होने अबतक पुरे एनसीआर में सैकड़ों वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर के देर रात ग्रेटर नॉएडा के रूपवास गोलचक्कर से दो अभियुक्तों को एक मोटरसाईकिल दो तमंचा व कुछ कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस की पूंछतांछ में इन्होने चोरी की 10 मोटरसाइकिलों की और निशानदेही पर इनके साथ काम करने वाले दो और अभियुक्तों का खुलासा किया। जो जहां से बाइकों को ले जाकर अन्य जिलों में सस्ते दामों में बेचा करते थे। पुलिस ने ऐसे गैंग का पर्दाफाश कर गिरफ्तार किया है। हालांकि इनके दो साथी अभी भी फरार हैं। जिन्हें पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है। इनके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि यह गैंग दिल्ली एनसीआर में लगातार बाइक चोरी किया करते थे। इनके पास से 11 बाइक बरामद की गई है। यह वर्तमान में बाइक चोरी कर रहे थे। और कम दामों पर अन्य जिलों में यह बाइक बेचा करते थे। इनके अभी 2 साथी फरार हैं उनकी भी तलाश जारी है।
