नोएडा सेक्टर-46 में होगा भव्य रामलीला मंचन

नोएडा। श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा सोमवार को रामलीला मैदान सेक्टर-46 में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के महासचिव व मीडिया प्रभारी राघवेंद्र दुबे ने कहा कि डबल स्टोरी स्टेज पर श्री परिवार रघवंश सांस्कृतिक मंच के कलाकारों द्वारा उत्कृष्ठ अभिनय पेश किया जायेगा।

इस मंच की लंबाई 100 फीट व चौड़ाई 40 फीट होगी जबकि दूसरा मंच जमीन से 20 फीट की ऊंचाई पर होगा। रामलीला में पहली बार महर्षि कंबन द्वारा लिखित ई रामावतार पर आधारित सेतुबंधु रामेश्वरम की स्थापना का दृश्य दिखाया जायेगा। अबकी बार रामलीला मंचन के माध्यम से सामज को सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया जायेगा। रामलीला मंचन में पहली बार राक्षस वध के समय अग्निबाण का प्रयोग किया जायेगा जिससे आग निकलेगी। अहिल्या जन्म, गौतम रिषी का इतिहास को दर्शक पहली बार मंचन के माध्यम से देख सकेंगे। राघवेंद्र दुबे ने बताया कि रावण 60 फीट, कुंभकरण 55 फीट, मेघनाद 50 फीट के पुतलों का दहन 19 अक्टूबर को दशहरा के दिन किया जायेगा। मुंबई से आ रहे स्टंट ग्रुप के कलाकार अपनी विशिष्ट नृत्य कला के माध्यम से भारती संस्कृति के तमाम रूपों को प्रस्तुत करेंगे। बच्चों के लिए खाने पीने के स्टाॅल व मनोरंजन के लिए झूले भी लगेंगे। समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 3 दर्जन सीसीटीवी कैमरे, निजी सुरक्षा गार्ड व वालिंटियर मुस्तैद रहेंगे वहीं पुलिस के साथ तालमेल कर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये जायेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से रामलीला ग्राउंड में रोजाना फाॅगिंग की जायेगी एवं कीटनाशक दवा का भी छिड़काव किया जायेगा। लीला संचालक कृष्णा स्वामी ने बताया कि इस रामलीला का उद्देश्य मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र चित्रण के माध्यम से आने वाली पीढ़ी में संस्कार का बीजारोपण करना है। सेक्टर-46 के गेट नंबर दो के ए ब्लाॅक मैदान में देश के उत्कृष्ट कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया जायेगा। रामलीला मंचन का श्रीगणेश 10 अक्टूबर दिन बुधवार से सायं 7 बजे से होगा।

इस अवसर पर समिति के वाइस चेयरमैन, राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, स्वागत अध्यक्ष रामबीर यादव, संरक्षक रवि मिश्रा, संजय गोयल, मोहन लाल गुप्ता, सतीश गर्ग, सुरेंद्र गर्ग, दशरथ बंसल, महेश चंद अग्रवाल, मनोज गोयल, संदीप चैहान, बाबूलाल बंसल, सीएल शुक्ला, जयप्रकाश गर्ग, मुकेश कंसल, मुकुल कंसल, नितिन गर्ग, बबलू चैहान, राजेश अवाना, जगत चैधरी, शैलेंद्र वर्णवाल, अनिल मिश्रा, संजय त्यागी, शिवव्रत तिवारी, सुभाष शर्मा, संयम जैन सहित तमाम आयोजन समिति के पदाधिकरी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल, एक और मरीज ने दम तोड़ा
क्रिकेट मैच में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियाँ, पुलिस ने की कार्यवाही, मुकदमा दर्ज
International Yoga Day: हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है यो...
जेवर रेप- लूट काण्ड में समाजवादी पार्टी ने बनाई पांच सदस्यीय जांच समिति
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में UP ने लगाई 12 पायदान की छलांग, निवेशकों की नजर में चढ़ गया उत्तर प्रदेश
रमाबाई महिला छात्रावास में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा , बिल्डर - बॉयर के इन मुद्दों में पुलिस सीधे नहीं करेगी हस्तक्षेप जानिये
'किसान अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे'- राकेश टिकैत
KBC 13: 1 करोड़ जीतकर इस सीजन की पहली करोड़पति बनीं दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुदेला
गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो गांजा बरामद
केजरीवाल अब हरियाणा में चाहते हैं कांग्रेस से गठबंधन
नॉएडा विधायक पंकज सिंह 'नोवरा अवार्ड' से सम्मानित
दीपावली: रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, अयोध्या पहुंचकर सीएम ने दी दिवाली की बधाई
दनकौर रेलवे स्टेशन पर किसानों का रेल रोको आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
काले हिरण से गुलजार रहने वाला वेटलैंड अब वीरान
महिला उन्नति संस्था भारत की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, महिलाओं को जागरूक कर रही है संस्था