नोएडा सेक्टर 62 : श्री राममित्र मंडल द्वारा 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक श्रीराम लीला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा रामलीला मैदान सी- ब्लॉक सेक्टर -62 (आयोजन स्थल) पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने महोत्सव की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान में बुधवार 10 अक्टूबर से शनिवार 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन सांय 7 बजे से श्रीराम लीला मंचन होगा। शनिवार 13 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे सेक्टर 20 स्तिथ श्री हनुमान मंदिर प्रांगण से श्रीराम बारात शोभायात्रा का आयोजन होगा जो डीएम कार्यालय , सेक्टर 19 टेलीफोन एक्सचेंज, हरौला, सेक्टर 9,10, 11,12, 55, 57 तिराहा, लेबर चौक होते हुए लीला स्थल तक पहुंचेगी।

लीला स्थल पर राजा जनक राम बारात का आतिशबाजी के साथ स्वागत करेंगे। शुक्रवार 19 अक्टूबर को सायं 5 बजे श्रीराम रावण युद्घ , रावण अंत, रावण, कुम्भकरण एवं मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा तथा विजयदशमी महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा । 20 अक्टूबर की श्रीराम राज्याभिषेक एवं भरत मिलाप के साथ श्री रामलीला महोत्सव 2018 का समापन होगा। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस के साथ – साथ प्राइवेट सुरक्षा कर्मी, स्वयंसेवक , अग्निशमन उपकरण, तीन दर्जन सीसीटीवी कैमरे, चार स्क्रीन उपलब्ध रहेंगे। लीला स्थल पर प्राथमिक उपचार हेतु फेलिक्स अस्पताल के चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की व्यवस्था की जाएगी। दर्शक दीर्घा मे बैठने हेतु एक हज़ार सोफे एवं तीन हजार कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी। खाने- पीने की व्यवस्था हेतु हाथरस की मिठाई, चाट- पकोड़े आदि के स्टाल होंगे। विजयदशमी पर 80 फुट रावण के पुतले, 70 फुट कुम्भकरण , 60 फुट मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। महोत्सव के दौरान केंद्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष श्याम जाजू, उत्तर प्रदेश केबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी, नोएडा विधायक पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम, सांसद सतीश गौतम, सांसद आलोक संजर, सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान, पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व राज्य मंत्री मदन चौहान, नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी अतिथि के रूप मे सम्मिलित होंगे।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष बी0पी0 अग्रवाल, मुख्य यजमान उमाशंकर गर्ग, मुख्य संरक्षक ओंकारनाथ अग्रवाल, उपमुख्य संरक्षक ओमबीर शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सह – कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, सत्यनरायण गोयल, तरुण राज, मनोज शर्मा, डॉ एस के त्यागी, मुकेश गोयल, मुकेश गुप्ता, संजय शर्मा, पंकज कुमार, रविन्द्र चौधरी, आत्माराम अग्रवाल, मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश गौड़, मुकेश सिंघल, चक्रपाणि गोयल, मुकेश गर्ग, एस एम गुप्ता, गौरव मेहरोत्रा, पवन गोयल,मुकेश अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, यशवीर त्यागी, विजय भारद्वाज, अनुज गुप्ता, सुधीर पोरवाल, राकेश गुप्ता, अजय गुप्ता, रामनिवास बंसल, ओ पी गोयल, कुलदीप गुप्ता, अर्जुन प्रजापति, चंद्रप्रकाश गौड़, सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेनो के स्थापना दिवस पर शारदा विश्वविद्यालय में टेकफेस्ट का आयोजन
भारत को झटका, UK की अदालत ने नीरव मोदी को दी प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील की इजाजत
चार शातिर लुटेरे किए गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के चार गांवों में सीवर समस्या का स्थायी समाधान शुरू
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025: UMIS 2025 का भव्य उद्घाटन, मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में नए युग ...
लोकसभा Live: जम्मू-कश्मीर फिर बनेगा पूर्ण राज्य, वक्त आने दीजिए- अमित शाह। दिया विपक्ष को जवाब
हॉस्पिटल एकादश बना T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता, 28 दिसंबर को ग्रेनो प्रेस क्लब से होगा मुकाबला
चार वांटेड बदमाशों पर 1 लाख का ईनाम घोषित
लखनऊ : पानी में मिला कोरोना वायरस, तीन जगह लिए गए सैंपल, गंगा में शव मिलने के बाद शुरू हुई जांच
जनपद के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसरख क...
डीएम बी.एन. सिंह ने बीएसएनएल -वायरलेस ब्रांड सेवा का किया शुभारम्भ
ट्विटर ने अपनी वेबसाइट से भारत का गलत नक्शा हटाया, कश्मीर और लदाख को दूसरा देश बताया था
राममंदिर निर्माण के पहले चरण का काम पूरा, कर्नाटक के ग्रेनाइट और मिर्जापुर के सैंड स्‍टोन से ढाली गई...
योग गुरु ऋषि वशिष्ठ ने सूर्य मुद्रा से स्वास्थ्य लाभ के बारे में दी महत्वपूर्ण जानकारी
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान समेत चार को नोटिस
CORONA के साथ युद्ध  में सरकार के साथ खड़ा हुआ अन्तार्ष्ट्रीय शूटर शिवम ठाकुर, ऐसे करेंगे आर्थिक सहयो...