बच्चों के भक्ति संगीत प्रतियोगिता से होगा विजय महोत्सव 2018 का आगाज , 11 अक्टूबर से रामलीला का मंचन
ग्रेटर नोएडा : शहर के साईट – 4 में श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2018 के आयोजन के सन्दर्भ में
आज प्रेसवार्ता आयोजित की गयी।
कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने बताया 10 अक्टूबरर को क्षेत्र के विभिन स्कूलों के बच्चों द्वारा भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता प्रस्तुत किए जांयेंगे. इसमें जूनियर व सीनियर केटेगिरी में स्कूलों को प्रथम, द्वतीय,व तृतीय स्थान के लिए नगद पुरस्कार दिया जायेगा
।
कमेटी के महासचिव विजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया मुरादाबाद साकेत कला मंच के कलाकार श्याम सिंह मेहरा के कुशल निर्देशन ने 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन करेंगे. 19 अक्टूबर दशहरा के दिन रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाथ के पुतलो का दहन व रंगीन आतिशबाजी का आकर्षण नजारा देखने को मिलेगा ।
कमेटी के कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग व मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन के साथ -साथ मेले पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. इस वर्ष चाँदनी चौक से फूड कोर्ट बुलाया गया है व विभिन प्रकार के स्टालो का व झूलो का भी प्रबन्ध किया गया है. मेले में सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा गार्ड व सी सी टी वी कैमरे लगाये जांयेंगे । दर्शको के लिए बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था की जा रही है ।
कमेटी के सयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया महात्मा गाँधी जी की 150 वी जयन्ती के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत अभियान की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी । लोगों को जागरूक करने के लिए बड़ा चश्मा और झाड़ू रखा जायेगा.
इसी के साथ साथ मेले में आये क्षेत्र वासियो को पोलोथिन का प्रयोग ना करने के लिये भी प्रेरित किया जायेगा। एक बार पुनः इस वर्ष 55 फिट का धनुष 50 फिट हाईट की ऊँचाई पर खण्डित किया जायेगा व सभी क्षेत्र वासियो से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की ।
इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह, विजेंद्र आर्य , मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, जतन भाटी, कुलदीप शर्मा, के.के शर्मा, मुकुल गोयल अमित गोयल , चाचा हिंदुस्तानी, श्यामबीर भाटी, प्रमोद मास्टर आदि कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे ।
