युवा कांग्रेस द्वारा स्थानीय सांसद के आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा : आज युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोतम नागर के नेतृत्व में राफेल महाघोटाला,बढ़ती महगाई और स्थानीय प्राधिकरणो मे किसानों की अनदेखी के खिलाफ स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा के सेक्टर 15 ए स्थित आवास का घेराव किया गया।
घेराव के दौरान आक्रोशित युवाओ को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि राफेल डील भाजपा सरकार का एक महाघोटाला है यू पी ए सरकार मे एक विमान को 540 करोड़ मे खरीदने का करार किया था लेकिन नरेंद्र मोदी जी अपने कारोबारी मित्र को फायदा पहुचाने के लिए सारे नियम व शर्तों को ताक पर रख कर 1600 करोड़ मे विमान का करार किया है,जनता की गाढ़ी कमाई को लुटा कर भ्रष्टाचार करके याराना निभाया जा रहा है।

युवा कांग्रेस में जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने बताया कि आज बढ़ती महगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है,पेट्रोल डीजल की कीमतों मे जो कटौती की है वो नाकाफी है,ये जनता के साथ भद्दा मजाक है राज्य सरकारों को 27 रुपए लीटर तक का फायदा हो रहा है अविलंब इसमें 10 रुपए की कटौती की जाए, स्थानीय सांसद की जिम्मेदारी बनती है कि ग्रामीणों के खिलाफ प्राधिकरणों की लालफीताशाही के खिलाफ दिया जाये मगर कभी ऐसा करने की कोशिश नहीं की गयी।

प्रदर्शन और घेराव करने वालो मे राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला,जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर,सहाबुद्दीन,गुड्ड,नंद किशोर वर्मा,सतेंदर शर्मा,लियाकत चौधरी,लाला नागर,राजू नागर,बिन्नू भाटी एडवोकेट,संदीप नागर,अनुराग भाटी,सुखबीर धामा,बेगराज धामा,सनी नागर,महकार तंवर,चरण सिंह नागर ,रिज़वान चौधरी,घोलू तंवर,सूरज धामा,अरुण नागर,अमित,राजकुमार चौहान,कपिल सोलंकी,मोहित एडवोकेट, संदीप भाटी आदि युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

मेट्रो में होंगे आठ आठ कोच, भीड़ से मिलेगी राहत, नहीं करना होगा इंतजार
इको फ्रेंडली बर्तन और पेपर बैग बनाना सिखाया
कोरोना अभी गया नही है पड़ सकता है अपनों को खोना , बरतें सावधानी
दाम्पत्य विवादों को सुलझाने में भी लोक अदालतें निभा रहीं सकारात्मक भूमिका
छात्र से दीवार रंगवाने का मामला, डीआइओएस ने स्कूल प्रबंधन को दिया नोटिस
नोएडा: ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल आज से
आज का पंचांग , 6 जुलाई 2020 , जानिए शुभ अशुभ मुहूर्त 
खुशखबरी: BLW से मोजांबिक के लिए दो रेल इंजनों को आज रवाना करेंगे रेल मंत्री
डीएम गौतमबुद्ध नगर ने सरकारी अफसरों कर्मचारियों पर लगाई ये पाबन्दी , पढ़ें पूरी खबर
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा स्टेडियम में हुआ भव्य मंचन: राम-सीता का पहला मिलन, अहिल्या उद्ध...
56वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला– ऑटम 2023 एवं आईएचजीएफ दिल्ली मेला- फर्नीचर 2023 का आगाज 12 अक्टूबर से
जिला पोषण समिति की बैठक हुई संपन्न, मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागी...
किसान एकता संघ ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन
दिल्ली के अस्पताल बन सकते हैं कोरोना के सुपर स्प्रेडर? OPD में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
IMD की चेतावनी, 5-6 नवंबर तक काफी खराब हो सकती है हवा
ग्रेटर नोएडा : तीसरे आयुर्योग एक्सपो, हिमालयन हर्बल एक्सपो और आरोग्य मेला का उद्घाटन