इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर सर्वश्रेष्ठ MICE स्थल और राकेश कुमार वर्ष 2018 के सर्वश्रेष्ठ MICE पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित

इंडिया एक्सपो मार्ट को एक बार फिर से बेस्ट एमआईसीएस वेन्यू यू ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया है। इसी के साथ ही इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन श्री राकेश कुमार को बेस्ट एमआईसी पर्सन ऑफ द ईयर 2018 के खिताब से नवाजा गया है। 5 अक्टूबर को नई दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित 14 वे इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एंड ट्रैवल अवॉर्ड 2018 के दौरान श्री राकेश कुमार और इंडिया एक्सपो मार्ट को यह सम्मान दिया गया। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्यमंत्री रामदास अठावले की ओर से यह अवॉर्ड श्री राकेश कुमार को दिया गया। बता दें कि पिछले साल भी आयोजित इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एंड ट्रैवल अवॉर्ड में श्री राकेश कुमार और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट को इसी खिताब से नवाजा गया था।

अवॉर्ड ग्रहण करने के बाद श्री राकेश कुमार ने कहा, ” इंडिया एक्सपो मार्ट अपनी स्थापना के बाद से गुणवत्ता और सेवा में बेंचमार्क स्थापित कर रहा है। हमारा अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर इवेंट ऑर्गेनाइजर्स को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी देने की हमारी प्रतिबद्धता का सबूत है. हमें इस बात की खुशी है कि इवेंट और एग्जिबिशन ऑर्गेनाइजर्स ने हम पर भरोसा जताया है और हम हैं इस श्रेणी में सबसे ऊपर रखा है.

उन्होंने कहा की मुझे यह साझा करने में खुशी है कि एक नया हॉल स्थापित करने के साथ, हमारी योजनाएं एक्सपो मार्ट में होने वाले बडे event के लिए 14,000 वर्गमीटर अतिरिक्त स्थान आगे आने वाले बडे प्रदर्शनी के लिए प्रदान कर सकेगी। श्री कुमार ने आगे कहा कि हम जल्द ही आईईएमएल में आगामी होटल परियोजना विवरण का अनावरण करेंगे।

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ग्रेटर नोएडा में जेपी गोल्फ कोर्स के पास स्थित है। नये 8 लेन के ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे की मदद से यहां सेंट्रल दिल्ली और इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा जा सकता है। सेंट्रल दिल्ली से यहां तक की दूरी अगर आप कार से तय करते हैं तो कुल 45 मिनट का समय लगता है। ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शनी और कार्यक्रम आयोजित कराने के उद्देश्य से राकेश कुमार जी ने इंडिया एक्सपो सेंटर की शुरुआत ग्रेटर नोएडा में कराई थी। इंडिया एक्सपो मार्ट का आधिकारिक नाम इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड है। श्री राकेश कुमार मौजूदा समय में इसके चेयरमैन है।

इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट 58 एकड़ में फैला हुआ है और इसे 2.5 मिलियन वर्ग फीट यानी 25 लाख वर्ग फुट क्षेत्र का परिसर बनाया गया है। इसकी आधारशिला तत्कालीन डिप्टी माननीय पीएम श्री लालकृष्ण आडवाणी द्वारा रखी गई थी, वही 2006 में इसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किया था। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो, प्रिंट पैक, एशियन डेवलपमेंट बैंक और एफडीआई वर्ल्ड डेंटल कांग्रेस जैसे कई बड़े एग्जिबिशन तथा कॉन्फ्रेंस अब तक कराए जा चुके हैं।

पिछले साल इंडिया एक्सपो मार्ट ने 3MW मेगा वाट की क्षमता वाला सोलर रूफटॉप प्लांट भी लगाया है। यह प्लांट न सिर्फ स्वच्छ ऊर्जा के साथ कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की इंडिया एक्सपो एंड मार्ट की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि इसी के साथ ही अगले 25 साल में यह प्रोजेक्ट करीब 38 करोड़ की बचत भी करेगा। यह सोलर प्लांट इंडिया एक्सपो मार्ट की छत पर 35 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। इसे तैयार करने में 7860 ट्राईना टीवी मॉडूल्स का इस्तेमाल किया गया है। इस सोलर प्लांट की मदद से इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट को अपनी ऊर्जा खपत का 50 फ़ीसदी हिस्सा कम करने में मदद मिली है।

यह भी देखे:-

नेशनल किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2019 में गौतमबुद्धनगर के बच्चे दिखाएंगे जलवा
दिल्ली- नोएडा बार्डर अभी भी सील : पुलिस कमिश्नर
असली दांतो का भी इलाजोप्रान्त पुनः प्रत्यारोपण संभवः पदमश्री डाॅ0 अनिल काॅहली”
दिल्ली: पटना जाने वाली फ्लाइट में मिली बम होने की सूचना, एक युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
महाकुंभ 2025: योगी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान, 10 लाख ओपीडी और 10 हजार आईपीडी की क्षमता वाले...
अमेरिकी विशेषज्ञों का बड़ा दावा- चीनी लैब में बनाया गया था कोरोना वायरस, दुर्लभ जीनोम सीक्वेंस है सब...
Coal Scam News: डोमको प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक बिनय प्रकाश समेत 3 दोषी करार, सजा पर बहस आज
पीएम मोदी ने निर्यातकों को वर्चुअल प्लेटफॉर्म से किया संबोधित, 400 बिलियन डॉलर का निर्यात लक्ष्य हास...
क्लास से निकल जी.डी गोयनका के छात्रों ने किया राष्ट्रीय बाल भवन का भ्रमण
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में 151 शिक्षक हुए सम्मानित
पैसे के लेनदेन में दोस्तों ने ली दोस्त की जान !
सीएम योगी का बड़ा फैसला : कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी
गलगोटिया कॉलेज में महिला शक्ति को प्रोत्साहन देने के लिये ‘‘अनन्ता’ नामक सुंदर कार्यक्रम आयोजित
जमालपुर कांड के बाद दनकौर पुलिस हुई सतर्क, लोगों से की अपराधिक घटनाओं की तुरंत जानकारी देने की अपील
प्रस्तावित जेवर एयरपोर्ट के सम्बन्ध में राजस्व परिषद् के अध्यक्ष ने दिया ये निर्देश
गौतम बुध नगर में शांतिपूर्वक मतदान हुआ समाप्त सुरक्षा के लिए आए पुलिस कर्मचारी हुआ रवाना अपने घर