जन्मदिन पर किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत को किया नमन

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सूरजपुर कलेक्ट्रेट गौतम बुद्ध नगर पर चल रहे धरना प्रदर्शन पर आज किसानों के मसीहा परम श्रद्धेय भारतीय किसान यूनियन के जनक दाता महात्मा बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के 83 वें जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय जय प्रताप आबकारी मंत्री एवं प्रभारी मंत्री गौतम बुद्ध नगर , विधायक जेवर ठाकुर धीरेंद्र सिंह, विधायक दादरी मास्टर तेजपाल सिंह नागर, डीएम बीएन सिंह, एसएसपी अजय पाल शर्मा व एनी अधिकारीयों ने आज धरना स्थल पर बाबा टिकैत की जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित कर किसानों की मसीहा को नमन किया एवं हमेशा किसानों की आवाज को बुलंद करने में टिकैत साहब के योगदान को याद रखने की बात कही.

जिला गौतम बुद्ध नगर के सभी किसानों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि आप हमेशा बाबा टिकैत के बताए हुए रास्तों पर चलकर किसानों की जो आवाज उठाते रहते हो तथा नरेश टिकैत व राकेश टिकैत के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीका से अपनी बातों को सरकारों तक पहुंचाते हो. इसके लिए हम सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भारतीय किसान यूनियन के योद्धाओं को बार-बार धन्यवाद देते हैं तथा आशा करते हैं कि आप समय समय पर अपनी बात को शांतिपूर्ण तरीका से कहते रहे परंतु अब आपको काफी दिन हो गए हैं.

त्यौहार से पहले आप इस धरने को समाप्त करने की कृपा करें हम जिला गौतम बुद्ध नगर के किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक भी आपके द्वारा पहुंचा चुके हैं जिसमें ठाकुर धीरेंद्र सिंह विधायक जेवर ने अहम भूमिका निभाकर किसानों के मुद्दे को अपना मुद्दा बताते हुए मुख्यमंत्री तक मजबूत पहल की है. हम आपको विश्वास दिलाते हैं की अति शीघ्र किसानों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा तथा 64 प्वाइंट्स 7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे को अतिशीघ्र वितरण कराया जाएगा जिस पर प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने बहुत ही मजबूत रूप से हमारी बात रखी है. इसके लिए भारतीय किसान यूनियन क्षेत्रीय विधायक एवं मुख्यमंत्री को बार-बार धन्यवाद करते हैं तथा आशा करते हैं कि हमें धरना स्थल पर 64 प्वाइंट 7% अतिरिक्त मुआवजे की चेकों का वितरण धरना स्थल पर ही विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह द्वारा डीएम द्वारा विधायक मास्टर तेजपाल नागर द्वारा जिस दिन करा दिया जाएगा. उसी दिन भारतीय किसान यूनियन के धरने को स्थगित कर दिया जाएगा. आज के बाबा टिकैत के जन्मदिन के अवसर पर बाबा लज्जा राम प्रधान जी प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना राजे प्रधान जी महेंद्र मुखिया गजेंद्र चौधरी नरेश शर्मा सुनील नागर अनित कसाना रजनीकांत अग्रवाल संजय कसाना सुरेंद्र ढाक वाला धर्मपाल स्वामी लाला चौधरी विनोद प्रधान अमित बिजेंदर विपिन हरेंद्र रविंदर जोगेंद्र कसाना प्रताप वीरेंद्र शर्मा इंद्रजीत ऋषि नागर वीरेंद्र एडवोकेट सुभाष सलारपुर अरुण अस्तौली आदि लोग उपस्थित रहे.

यह भी देखे:-

सुपरटेक पहुंचा सुप्रीम कोर्ट ट्विन टावर को ढहाने के आदेश के खिलाफ , कहा- बस एक टावर ही गिराएं
बच्चों के जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल भी अति आवश्यक: चौधरी प्रवीण भारतीय
भारतीय रेलवे ने बताया- कितनी ट्रेनें प्रभावित और कितनी हुई रद, जानें
सदी के युगपुरुष हैं अटल जी : अनु पंडित
गलगोटियाज कॉलेज के प्रोफेसर और छात्रों ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़े व कॉपी किताबो का वितरण किया
ग्रेनो के स्केटर्स का हरियाणा में शानदार प्रदर्शन, कायम किया कीर्तिमान
बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान ने दुनिया को कहा अलविदा
AUTO EXPO 2018 : केंद्रीय मंत्री अनंत गीते ने किया विधिवत उद्घाटन, दर्शकों में दिखा उत्साह
वाराणसी : पीएम ने खींंचा यूपी के विकास का खाका, दस बिंदुओं में जानिए प्रमुख बातें...
कोहरे का कहर : एक दर्जन गाड़ियां आपस में भिड़ी
पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन
तीसरी लहर की तैयारी: केंद्र सरकार ने कहा, 'बच्चे फैला सकते हैं कोरोना संक्रमण लेकिन...'
नन्हक फाउंडेशन: जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण
दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर जेल बंदियों की आध्यात्मिक उन्नति हेतु ध्यान, योग एवं प्रवचन एवं का “...
डीएम बी.एन. सिंह ने जनता से की वृक्षारोपण की अपील  
यमुनाएक्सप्रेस वे : खड़ा ट्रक बना मौत का कारण, वोल्वो बस की टक्कर में 5 की मौत, 25 घायल, मची चीख-पुक...