आईआईएमटी के डॉक्यूमेंट्री कॉन्टेस्ट में विवेक कुमार और विनय सिंह प्रथम रहे

ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क 3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में डॉक्यूमेंट्री कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली-एनसीआर के एक दर्जन से ज्यादा कॉलेजों ने शिरकत की। कॉन्टेस्ट में शामिल होने वाले कॉलेजों में आईआईएमसी ,आईएमएस, गलगोटिया, एनआईईटी, माखन लाल, कस्‍तूरीराम आदि प्रमुख रहे । आयोजन में करीब 180 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

डॉक्यूमेंट्री कॉन्टेस्ट में आईआईएमटी के विवेक कुमार और विनय सिंह प्रथम रहे। दूसरा स्थान आईआईएमसी के सौम्‍या तारे ने हासिल किया। तीसरे स्थान पर आईआईएमटी के साहा नसीम और विवेक बसोया रहे।

डॉक्यूमेंट्री कॉन्टेस्ट में छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, विभिन्न कॉलेजों से आई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों में से 28 को अंतिम स्क्रीनिंग में शामिल किया गया। इस कॉन्टेस्ट में छात्र छात्राओं ने नारी सशक्‍तीकरण ,महिलाओं के साथ छेडछाड,बाल मजदूरी,धूम्रपान,स्‍कूलो में बच्‍चों की सुरक्षा,धार्मिक भेदभाव,सेल्‍फी का प्रचलन, एसिड अटैक की घटना आदि विषयों पर फिल्में बनायी थी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रतिभा राय और सहारा समय टीवी के सिनीयर प्रोडूसर ओम शंकर गुप्‍ता ने निर्णायक की भूमिका निभायी। डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को उनके कॉन्सेप्ट,स्क्रीप्टिंग,कैमरा और एडिटिंग के मानदंडों पर आकलन किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार प्रतिभा राय ने कहा कि सच्‍चे पत्रकार मे जुनून होना चाहिये, अगर आप पैसे के लिये पत्रकारिता करना चाहते है तो कुछ और करे ।

सिनीयर प्रोडूसर ओम शंकर गुप्‍ता ने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र उत्‍साहपूर्वक एवं चुनौती भरा है।आप मेहनत और ईमानदारी से पत्रकारिता करते हुए समाज को जाग्रत करें।

कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ पत्रकार प्रतिभा राय , सिनीयर प्रोडूसर ओम शंकर गुप्‍ता, जनसंचार विभाग के डीन प्रोफेसर अनिल निगम एवं आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ राहुल गोयल ने प्रमाणपत्र और शील्ड दी । छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ राहुल गोयल ने कहा कि पत्रकारिता में सफल होने के लिए विनम्रता बहुत आवश्यक है और छात्र जीवन से ही इसका अभ्यास करना चाहिए। कार्यक्रम के अन्‍त में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डीन प्रोफेसर अनिल निगम ने अतिथियों का धन्‍यवाद किया एवं डॉक्यूमेंट्री कॉन्टेस्ट मे भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग के छात्र तुषार और पूर्वी सक्‍सेना ने बड़े ही आकर्षक अंदाज में किया ।इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। असावरी, राशी एवं अरूत्‍ना ने गणेश वंदना पर अपने नृत्य से सबका मन मोहा। मेघा ,योशिता और धीरज ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।

यह भी देखे:-

Aryan Khan Bail Rejected: एनसीबी के जांच अधिकारी ने किया खुलासा, आर्यन खान के पास से नहीं मिला ड्रग्...
गरीब कन्या का विवाह निःशुल्क कराएं, वैवाहिक परिचय सम्मेलन में भाग लें, रजिस्ट्रेशन शुरू
Kisan Andolan LIVE Update: नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन, मोहाली व पंचकूला में किसानों और पुलिस ...
लखनऊ: सियासी मंथन के बीच डिप्टी सीएम मौर्य के घर पहुंचे सीएम योगी, सियासी गलियारे में हलचल
कांग्रेस पर वार : जब राज्यसभा में सिंधिया बोले-मेरा मुंह मत खुलवाओ, मुंबई में हो रही थी 100 करोड़ की...
गृहमन्त्री व प्रधानमन्त्री, जाट समाज को दिये अपने वायदे को पूरा करें- यशपाल मलिक
आईसीआईसीआई की सीईओ चंदा कोचर पर कसा सीबीआई का सीखंजा
Blue Light Effect on Skin: 60 मिनट तक मोबाइल की ब्लू लाइट के संपर्क में रहेंगे तो जल्दी बूढ़े हो जाए...
रक्तदान महादान : कैम्प में 145 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
UP ELECTION 2022: जातीय सियासी रंग गुर्जर बनाम ठाकुर में उलझता जेवर, निर्णायक हुए जाटव, जाट ,मुस्लिम...
फोर्टिस में समय पर इलाज मिलने से 91-वर्षीय मरीज़ को अपनी रोज़मर्रा की गतिविधियों में आत्मनिर्भर होने...
लखनऊ: पार्टी कार्यालय के सामने किया सपा कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास, चुनाव में टिकट नहीं मिलने स...
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को जेल भेजा जाए : चौ....
COVID-19 India News : 13 हजार से नीचे पहुंचे कोरोना के नए केस, दो दिन बाद मौतों की संख्या में भी कमी
स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत सीईओ यमुना प्राधिकरण अरुनवीर सिंह के के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मच...
शाबास अर्जुन, फिर पेश की मिसाल, अपने ख़ास कटे जूते से जुटाई रकम दान किया, जानिए कटे जूते की कहानी