नॉएडा चित्रगुप्त सभा के अस्तित्व पर हुई चर्चा, होगा पुनर्गठन, लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर कायस्थ समाज की हुई बैठक

नोएडा : गौतम बुध नगर (नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा) के कायस्थों द्वारा सैक्टर 61 के कम्यूनिटी सेंटर मे भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े हर्षो उल्लास से मनाई गईI

मीटिंग मे लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए उनके त्याग और बलिदान की बात करते हुए समाज में कायस्थों की स्थिति पर भी सवाल उठाये गये I सभा में आये हुए लोगो ने नोएडा की कायस्थ सभा की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जिसमे बताया गया की नॉएडा की जिला स्तरीय २५ साल पुरानी संस्था अब निष्प्राण है और नोएडा के कायस्थों को एकसूत्र मे पिरोने के लिए नोएडा मे एक कायस्थ सभा की आवश्यकता है जो आम कायस्थों के सुख दुख मे भागेदारी कर सके जिसमे हर कायस्थ का स्वागत हो चाहे वो किसी भी संस्था या व्यक्ति से जुड़ा हो I एक ऐसी संस्था जो नोएडा के कायस्थों की नोएडा के कायस्थों के लिए हो.. उसके गठन पर विचार किया गया I समाज को अब व्यक्तिवाद की जगह समाजवाद के जरिये ही दिशा देने की कोशिश की जायेगी I कार्यक्रम में अगली मीटिंग के होने के समय और पुरानी सभा के सभी डाक्यूमेंट्स भी लाने की बात कही गयी

इस सभा मे एक अच्छी शुरुआत ये हुई कि कोई मंच नहीं रखा गया. मंच पर सिर्फ भगवान् चित्रगुप्त जी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र विराजमान थे I समाज के सभी लोग आपस मे मिल कर बैठे और आपस मे विचारो एवं सुझाओ का आदान प्रदान किया Iआम और खास का अंतर को इस कार्यक्रम मे तिलांजलि दी गई.. और सभी को इसमे अपने विचार रखने की स्वतंत्रता दी गई.

इस कार्यक्रम का सञ्चालन नॉएडा के उभरते समाज सेवी आशु भटनागर ने किया और प्रमुख रूप से सुझाव रखने वाले पुरानी सभा के पूर्व अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव जी, महासचिव आर एन श्रीवास्तव जी, ओ पी श्रीवास्तव जी, विवेक श्रीवास्तव , देवेंद्र जी राजकुमार श्रीवास्तव जी, डॉक्टर अतुल वर्मा जी, समाज सेवी डॉक्टर रेनू वर्मा जी, अतुल श्रीवास्तव जी अंबुज सक्सेना जी, संजय श्रीवास्तव नाटी जी अनिल श्रीवास्तव जी राघवेंद्र जी, योगेंद्र जी आदि अनेको कायस्थों ने भाग लिया।

यह भी देखे:-

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों के विरोध में शारदा विश्वविद्यालय के छात्र निकालेंगे कैंड...
प्लेटफार्म टिकट की कीमत में तीन गुना बढ़ोतरी, रेलवे ने बताया- आखिर क्‍यों उठाया गया ये कदम
यमुना प्राधिकरण में दो कंपनियों को सेमी कंडक्टर लगाने की प्रदेश सरकर से मिली सहमति
घर में मिला वृद्ध महिला का शव , हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
ट्विन टावर ध्वस्तीकरण होने के बाद मलबा बना चुनौती, कैसे होगा निस्तारण, योजना  तैयार  
राम मंदिर सुनवाई:19 जनवरी 1885 से 2019 तक के न्यायालय का सफर आखिरी पड़ाव पर..
बिहार मे बड़ी बेरहमी से पत्रकार का मर्डर, हत्या के बाद बदमाशों ने निकाली आंख
राहत: लगातार चौथे दिन मिले 30 हजार से कम कोरोना के मामले, मृतकों की संख्या भी घटी
पाक के बाद श्रीलंका बना नया गुलाम, अब कोलंबो में काम करते देखे गए चीनी सैनिक, विरोध शुरू
श्री रामलीला कमेटी साईट - 4 रामलीला मंचन : शिव सती संवाद देख आनंदित हुए लोग
अभाकाम लखीमपुर ने भैया दूज एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित कर माहौल को किया चित्रगुप्तमयी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आठ महीने में दूसरी बार कोरोना पाजिटिव, निजी अस्पताल में भर्त...
चक्रवाती तूफान 'टाक्टे' ने मचाई तबाही, आज गुजरात का हवाई दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
रोटरी क्लब, ग्रेनो द्वारा आशियाना सोसायटी में लगे रक्तदान शिविर में लोगों ने किया महादान
लालू यादव की 'मुलायम' मुलाकात, राजद प्रमुख बोले- देश को समाजवाद की जरूरत
सफलता उन्हें ही मिलती है, जो कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और अनुशासन के मार्ग पर अडिग रहते हैं।