किसान कामगार मोर्चा संगठन ने दिल्ली में किसानों पर लाठी चार्ज की निंदा की

ग्रेटर नोएडा : आज किसान कामगार मोर्चा संगठन की एक बैठक किसान कामगार मोर्चा संगठन के नेता सतीश कनारसी के आवास पर हुई । जिसकी अध्यक्षता महेरचन्द सिंह ने की और संचालन मनीष नागर ने किया । इस मौके पर किसान नेता सतीश कनारसी ने कहा कि एक तरफ वर्तमान की केंद्र सरकार देश के किसानों की आय को 2 गुना करने की बात करती है। वही आज सत्य ,अहिंसा, सेवा का विचार देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले हरित क्रांति के जनक लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर किसान क्रान्ति यात्रा के रूप में शांतिपूर्वक दिल्ली जा रहे देश के अन्नदाता किसानों को झूठी किसान हितेषी वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोलों , वाटर कैनन किसानों पर चलायें गये।

जिसकी किसान कामगार मोर्चा संगठन दुःख व्यक्त करते हुए घोर निंदा करता है। सरकार का तानाशाही रवैया बिल्कुल बर्दाशत नही किया जाएगा। क्या फायदा ऐसी सरकार का जिसमें देश के किसानों का दुख दर्द को कोई नहीं सुन रहा है। चारों तरफ से किसान परेशान हैं किस काम की ऐसी सरकार जो किसानों की बात सुनने की जगह किसानों पर लाठीचार्ज करें। वर्तमान की केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान नही किया गया तो आगामी लोकसभा चुनाव में देश के किसानों के साथ हो रहे अत्याचारों व तानाशाही रवैया का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर सुम्मेर सिंह,देवीराम,वीरेन्द्र सिंह,सुरेन्द्र,विकास,निर्भय सिंह,हंसहराज,आदेश,सौरभ,ललित,ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

हाथरस की बेटी की मौत पर कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
बवेरियन संसद में संदीप मारवाह सम्मानित
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के  विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोंक...
श्रीकांत त्यागी के साथ नजदीकियों पर स्वामी प्रसाद मौर्य क्या बोले, पढ़ें
राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से देंगे इस्तीफा !
आम आदमी पार्टी की दादरी में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए सीएम योगी ने बुलन्दशहर जनसभा में भरी हुंकार, सपा के कई दिग्गज नेताओं...
भूपेंद्र चौधरी बने रालोद के जिलाध्यक्ष, पार्टी ने  किसानों को समर्थन देने का किया एलान
सचिन पायलट के समर्थन में सर्व समाज के नेताओं ने अशोक गहलोत का पुतला फूंका
सपाइयों ने याद किये डॉ.अम्बेडकर
Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, लोकसभा चुनाव के लि...
सावन शुरू होते ही कांग्रेस ने फिर शुरू की गंगाजल संकल्प यात्रा  का  द्वितीय संस्करण
नरेंद्र भाटी एडवोकेट बने बसपा दादरी विधानसभा प्रभारी
रघुवर प्रधान को याद कर भावुक हुए अखिलेश यादव
फडणवीस का दावा: भाजपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी, गठबंधन की ताकत होगी निर्णायक!
लालू- राबड़ी के परिवार सबकुछ ठीक नहीं, भाइयों के बीच दरार ! जानिए क्या है मामला