सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन , अहमद हसन ने काटा 44 किलो का केक
ग्रेटर नोएडाः समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर इकाई के द्वारा शनिवार को सूरजपुर स्थित जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 44 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की गई। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया एवं 44 किलो का केक काटा और वृक्षारोपण किया गया एवं अस्पताल और गरीबों में फल वितरित किये गये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए अहमद हसन ने कहा कि अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के ही नहीं बल्कि सर्वसमाज के लोकप्रिय नेता है, उनकी कार्यशैली से सभी लोग प्रभावित है। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के विकास को नया आयाम दिया था और गरीब, किसान, मजदूर, युवाओं के हित के लिए अनेक काम किये थे और कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, जबसे पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। अपराधी भय मुक्त और बेलगाम है और आम जनता में भय का माहौल है।
इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी फकीर चंद नागर ने कहा कि अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी एक-एक कार्यकर्ता अपना आदर्श मानता है और उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मेहनत कर रहा है। हम सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर, उनकी नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि अखिलेश यादव युवाओं के सबसे लोकप्रिय नेता है और बहुत तेजी से मजबूत राष्ट्रीय नेता के रूप में उभरे है और आने वाले समय में भारत का नेतृत्व करेगें।
इस मौके पर पूर्व मंत्री मौ0 अब्बास, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष फिदा हुसैन, सदस्यता प्रभारी सत्यवीर सिंह प्रजापति, विजेन्द्र भाटी, राजकुमार भाटी, ब्रजपाल राठी, इन्द्र प्रधान, सुनील भाटी, विनोद यादव, नरेन्द्र नागर, अब्दुल हमीद, कर्मवीर गुर्जर, हसरूद्दीन, बाॅबी खारी, रामसिंह चैहान, हाजी ननका, सुधीर भाटी, कृष्णा चैहान, सुरेन्द्र नागर, इन्द्रपाल छौंकर, रणवीर प्रधान, मनोज डाढ़ा, कृशान्त भाटी, कमल भाटी, रामटेक कटारिया अमित रौनी, सुनीता यादव, शिमला यादव, बब्बल भाटी, विनोद लोहिया, वीरेन्द्र खारी, दीपक नागर, ओमेन्द्र खारी, अनूप तिवारी, शरीफ खान, प्रमोद भाटी, गजेन्द्र पाली, वचन भाटी, सतेन्द्र नागर, जगत खारी, नवाब कुरैशी, युनस खान, अजय चैधरी, धर्मेन्द्र नागर, कपिल सैफी, नीटू रावल, विजेन्द्र चैहान, सुमित बैसोया, अनीस अहमद, सुदेश भारती, मेराजुद्दीन उस्मानी, अनिता चैहान, इमरान मेवाती, सतीश नागर, आजाद मुखिया, शौकिन्द्र, सोनू आदि मौजूद रहे।
यह भी देखे:-
नोएडा महानगर एबीवीपी ने किया संगठन का विस्तार
भाजपा ने किया गौतम बुद्ध नगर में चेतना महाभियान बैठक के तहत वोटरों से संवाद
मोदी मैजिक के आगे टूटी जाति की दीवार, गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेश शर्मा की शानदार जीत , देखें डिटेल्स
राकेश बंसल बने आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के अध्यक्ष
रानी अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती पर भाजपा की विचार गोष्ठियों व जनजागरण कार्यक्रमों...
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता : जितिन प्रसाद
कोतवाल धन सिंह गुर्जर के बलिदान पर संगोष्ठी, प्रदीप तोंगर बने प्रदेश मंत्री
वक्फ संपत्तियों की लूट पर अब लगेगा अंकुश: धीरेन्द्र सिंह बोले - अमीरों के कब्जे से जमीन छुड़ाकर गरीब...
चुनावी सरगर्मी , मेरा मुकाबला किसी भी दल का उम्मीदवार नहीं कर पाएगा: संजय भैया
सपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने ग्रहण किया पदभार, सपा कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रभार...
निकाय चुनाव व सेवा सप्ताह की तैयारियों में जुटे भाजपाई : डॉ. महेश शर्मा
लखन भाटी बने हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष
दिल्ली चुनाव परिणाम पर दीपक भाटी चोटीवाला का बयान: “जनता ने सच को पहचाना, कांग्रेस मजबूती से वापसी क...
ग्रेनो पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं को क्या कहा पढ़िए
श्रीकांत त्यागी के साथ नजदीकियों पर स्वामी प्रसाद मौर्य क्या बोले, पढ़ें
ग्रेटर नोएडा में भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान: कार्यकर्ताओं को दी विचारधारा और संगठन की मजबूती की सीख
