अन्ना हजारे के अनशन के समर्थन में करप्शन फ्री इंडिया संगठन करेगा प्रदेश के 15 जिलों में भूख हड़ताल, किसान जंतर मंतर पर बैठेंगे

ग्रेटर नोएडा : दनकौर में रविवार को बिलासपुर स्थित एच. एस. गार्डन में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें किसानों व जनलोकपाल की समस्या के समाधान के लिए 2 अक्टूबर से अन्ना हजारे जी के रालेगण महाराष्ट्र में होने वाले आमरण अनशन के समर्थन में प्रदेश के 15 जिलों में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठने की रूपरेखा तैयार की गयी।

इधर किसान नेता सुनील फौजी ने जानकारी दी दिल्ली-एनसीआर के तमाम किसान संगठन का एक प्रतिनिधि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठेंगे. सुनील फौजी ने बताया इससे पहले सभी किसान बापू की समाधी राज घाट और शास्त्री जी की समाधी विजय घाट पर पहुंचकर समाधी स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि अर्पित करेंगे. फिर जंतरमंतर की ओर कूच करेंगे. यहाँ लोकपाल, चुनाव सुधार के साथ-साथ किसानों के मुद्दों को उठाते हुए किसान अनशन पर बैठेंगे.

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ. प्रवीण भारतीय ने बताया कि किसानों व जनलोकपाल की समस्याओं को लेकर अन्ना हजारे जी के 2 अक्टूबर से होने वाले आमरण अनशन के समर्थन में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता प्रदेश के भिन्न-भिन्न 15 जिलो में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने बताया कि अन्ना हजारे के समर्थन में 4 अक्टूबर को जिला मुख्यालय गौतम बुद्ध नगर में एक दिवसीय भूख-हड़ताल करके प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा जाएगा। भूख हड़ताल का कार्यक्रम संगठन के जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर के नेतृत्व में जिला इकाई के कार्यकर्ता करेगे।

संगठन के जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने बताया कि मार्च में अन्ना हजारे जी ने दिल्ली के रामलीला मैदान पर आमरण अनशन किया था।जिसमे सरकार ने जनलोकपाल व किसानों की समस्याओं के निवारण के लिए 3 महीने का समय मांगा था।किंतु अभी तक इसका कोई हल केंद्र सरकार द्वारा नही किया गया।इसलिये अन्ना हजारे जी द्वारा 2 अक्टूबर से आमरण अनशन करेगे।उन्होंने बताया कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ.प्रवीण भारतीय, अन्ना हजारे जी के समर्थन में बुलंदशहर स्थित जिला मुख्यालय पर 3 अक्टूबर से भूख-हड़ताल पर तब तक बैठेंगे तब तक अन्ना हजारे जी का अनशन चलेगा।उन्होंने बताया कि प्रवीण भारतीय भी भूख हड़ताल पर जब तक बैठेंगे जब तक कि केंद्र सरकार द्वारा जनलोकपाल व किसानों की समस्याओं का समाधान न हो जाये।

इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष मा.दिनेश नागर,प्रेम प्रधान,राजेन्द्र आर्य, गौरव टाइगर,नदीम सलमानी,अरुण नागर,हरेंद्र कसाना,प्रदीप नागर,रोहित नागर,के.पी.खारी, अभिषेक तोगड़,सचिन नागर पीपलका,रजित चौधरी,शिवम परिहार,पंकज नागर,विकास कौशिक,विपिन तोगड आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

नोएडा की पारस टियारा सोसाइटी में हंगामा, पार्किंग को लेकर गार्ड ने युवक पर बरसाई लाठियां, एम्बुलेंस ...
कहीं भारी न पड़ जाए टीकाकरण में राज्य सरकारों की सुस्ती, घट रही है वैक्सीन की रफ्तार
हैप्पी बर्थडे ख़ेसारी लाल यादव: दिल्ली की सड़कों पे लिट्टी चोखा बेचने वाले से भोजपुरी सुपरस्टार बनने त...
भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशहरा सेक्टर पहुंचे PM मोदी
मुनव्वर राना ने फिर दिया विवादित बयान, बोले-हिंदू भी होते हैं तालिबानी, भारत में उनसे ज्यादा हथियार
इस साल पूरे देश में सामान्य रहेगा मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी
पीड़ितों की सुनवाई ना होने की वजह से आए दिन विधानभवन के पास हो रहा आत्मदाह का प्रयास
एचजीएच इंडिया स्प्रिंग समर 2024 का भव्य शुभारंभ
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दिया रिपोर्ट कार्ड, बोले - 350 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर सत्ता में आएंगे
Russian Vaccine: रूसी वैक्सीन Sputnik V सभी वैक्सीनों में सबसे सुरक्षित, रिसर्च
आने वाले महीनों में फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, ये है वजह
Metroman E Sreedharan: जल्द आएंगे राजनीति मे मेट्रो मैन ई श्रीधरन, जानें- इनके बारे में
मुख्यमंत्री ने दी 6500 करोड़ के सबसे बड़े डाटा सेंटर की सौगात
मोदी की वजह से सुषमा-जेटली का हुआ निधन... बिगड़े बोल पर स्टालिन के बेटे को मिला नोटिस
PM Modi US Visit: न्यूयार्क पहुंचने पर PM मोदी का भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत
DU Admission 2021: 2 अगस्त से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, कुलपति ने दी जानकारी, यहां देखें पूरी डिटे...