जमीनी विवाद में फायरिंग में घायल युवक की मौत
ग्रेटर नोएडा। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के डेरीमच्छा गांव में जमीनी विवाद में गोली लगने से घायल हुए युवक की मौत हो गयी। उपचार के दौरान डॉक्टरो ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे मृत घोषित कर दिया था। आरोप में पुलिस ने 4 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। दो साल से रंजीश चल रही थी।
डेेरीमच्छा गांव का रहने वाला छोटे उर्फ दीपक (24)यह अपने जीजा के साथ नोएडा बरौला में रहकर ट्रांसपोटर का काम करता था। करीब 7 महीने पहले इसकी शादी बोडाकी से हुई थी। दो महीने पहले हुए झगडे के बाद दोनो भाई गांव से बहार रहकर काम करते थे। दो दिन पहले ही गांव आया था।
दूसरे पक्ष के करीब 5 लोगो ने शुक्रवार को गाली गलौच करते हुए मार पीट करना शुरू कर दिया था। उनके भय से दीपक भाग कर घर चला गया था। जिसका पीछा करते हुए इन लोगो ने घर में घुसकर इसके पेट मे दो गोली मार कर भाग गये थे। घरवालो ने घायल को उपचार के लिए गाजियाबाद निजी अस्पताल लेकर गये हालत गभीर होने पर मना कर दिया तो नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहा पर डॉक्टरो ने रात करीब 11 बजे मृत घोषित कर दिया था।
बादलपुर कोतवाली के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मृत के भाई रिंकू ने 5 लोगो पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट की थी। पुलिस ने 4 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।