जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, चार हिरासत में
ग्रेटर नोएडा। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के डेरीमच्छा गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद मे कुछ लोगो ने घर में घुस कर युवक को गोली मार दी। गोली पेट में लगने से युवक घायल हो गया उपचार के लिए गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पीडित ने 5 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट कर दी। वही पुलिस ने 4 लोगो को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक डेरीमच्छा गांव निवासी दीपक शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे मकान के पिछे प्लाट में घुम रहा था। आरोप है तभी पडोस मे रहने वाले कुछ लोग गाली गलौच करते हुए आये जिनको देख कर वह वहां से भाग कर घर में घुस गया जिसको उसके कमरे में घुस कर हमलावरो ने दो गोली पेट में मार दी। जिनके लगने से वह बेहोश होकर गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गये। पीडित के भाई रिंकू ने गांव के 5 लोगो के नामित करते हुए रिपोर्ट कर दी।
बादलपुर कोतवाली के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि घायल को गाजियाबाद के अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। 4 लोगो को हिरासत में ले लिया गया है। दोनो पक्षो में जमीनी विवाद के लेकर दो महीने पहले भी झगडा हो गया था।