उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया
नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा आज नोएडा के सेक्टर-51 में शहीद ए आलम भगत सिंह की जन्मदिन मनाया गया। शहीद भगत सिंह का जन्मदिन केक काटकर युवाओं द्वारा बनाया गया व खुशी का इजहार करते हुए पूरे मार्केट में लड्डू बाँटे गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि आज हम शहीदों की बदौलत ही देश में चैन की साँस ले रहे हैं। जिस माँ ने भगत सिंह जैसे शहीद को जन्म दिया उस माँ को भी सलाम और हमारी भारत देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले हँसते-हँसते फाँसी की सूली पर लटक जाने वाले शहीद भगत सिंह को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। उ
न्होंने आगे कहा की अगर शहीद भगत सिंह जैसे वीर हमारे देश में नहीं होते तो आज हम अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ियों में जकड़े होते। आज भारत देश के सभी नागरिक इन शहीदों की बदौलत ही चैन की साँस ले रहे हैं और आज इनका जन्म दिवस मनाने में हमें बहुत खुशी की अनुभूति हो रही है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से माँग की कि प्रदेश व नगरो में सभी सड़कों व चैराहो के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाएं जिससे आने वाली कई पीढ़ियां उनके बारे में और अधिक से अधिक जान सके। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से रालोद के युवा नेता रोहित शर्मा, ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष शुभम गुप्ता, प्रदेश महामंत्री हर्षित गुप्ता, कंचन भारद्वाज, प्रवेश कुमार, विक्रम शर्मा, प्रवीण कुमार, मोहित कुमार, अजय कुमार, ललित कुमार, लवली, अरुण शर्मा, प्रमोद यादव, व अन्य अनेक युवा सम्मिलित हुए।