गिरोहबंद अपराधियों पर गैंगस्टर लगाकर प्रशासन ने कसा शिकंजा

नोएडा : अपराधियों पर गैंगस्टर लगाकर प्रशासन उनपर शिकंजा कास रहा है . आज डीएम बी.एन. सिंह और एसएसपी नोएडा डॉ. अजयपाल शर्माने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि बेख़ौफ़ अपराधियों पर लागाम कसने के लिए प्रशासन ने 150 गिरोह के 566 अपराधियों पर गैंगस्टर लगाकर उनपर शिकंजा कसा गाया है .

इस लिस्ट में शुमार 566 अपराधियों से उनकी संपत्ति का स्पष्टीकरण मांगा गया है । संबंधित विभागों को दिए गए स्पष्टीकरण में अपनी आय के स्त्रोत को भी उजागर करना होगा । शासन द्वारा दिए गए नोटिस में दी गई चेतावनी का पालन ना करने की दिशा में इनकी संपत्ति को जब्त भी किया जाएगा । लिस्ट में इन लोगों के नाम शामिल शासन द्वारा 1 मई 2017 से अबतक 150 गैंग के 566 लोगों पर गैंगस्टर लगाकर उनसे संपत्ति का विवरण मांगा गया है । संपत्ति का विवरण ना देने की स्थिती में संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई को किया जाएगा । शासन की तरफ से सभी बैंकों को भूमाफियाओं के खातों को ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया है । इन माफियाओं के शस्त्र के लाइसेंस को भी निरस्त किया जाएगा । 566 गैंगस्टर की लिस्ट में सुंदर भाटी, रणदीप भाटी और खनन माफिया संजय मोमनाथल का नाम शामिल है । इस लिस्ट में ऑनलाइन 37 अरब की धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड अभिनव मित्तल का नाम भी शामिल है । इन अपराधियों पर धारा 14 के तहत कार्रवाई की जाएगी ।

यह भी देखे:-

अंतर्राज्य शराब तस्कर गिरफ्तार, आर्मी के लिए उपलब्ध शराब की तस्करी
दृश्यम फिल्म देखकर दिल्ली पुलिस का सस्पेंड हेड कांस्टेबल ने बनाई हत्या की प्लानिंग, रेलवे ठेकेदार ...
मास्क लगाने को कहने पर फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार 
प्रतिबंधित पान मसाला एवं गुटखा की बिक्री के खिलाफ, 11 गिरफ्तार प्रतिबंधित पान मसाला-गुटखा बरामद
नोएडा एसटीएफ के एनकाउंटर में घायल हुआ हत्यारा बदमाश,    लूट के दौरान व्यापारी पुत्र की हत्या की थी 
डिलीवरी बॉय ने चोरी किया मोबाइल फोन गिरफ्तार
सेल्समैन के ऊपर चाकू से हमला कर किया गंभीर रूप से घायल
कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर महिला को पिलाया नशा, फिर दोस्तों संग मिलकर किया…
पुलिस की घेरबंदी से घबराए बदमाश , लूटी कार छोड़ कर भागे
घर का ताला तोड़कर समान चोरी
पत्नियों के जेवरात बाजी पर लगाकर जुआ खेलने वाले तेरह गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेजों के सहारे भर्ती में शामिल आरक्षी और उसके तीन साथी गिरफ्तार
प्लाईबोर्ड चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार – चोरी का सामान और वाहन बरामद
चोरी की दुनिया की 'नैना' गिरफ्तार: फेस-1 पुलिस ने दबोची महिला चोर, मोबाइल-घड़ी-नकदी समेत सामान बरामद
चलती कार में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, सहपाठियों पर लगा आरोप , जांच में जुटी पुलिस
एसटीएफ के हत्थे चढ़े शातिर ठग, कार्ड धारकों को ऐसे लगाते थे चूना, पढ़ें पूरी खबर